गोरखपुर विश्वविद्यालय में पांच नए इंस्टीट्यूट किये जाएंगे संचालित

लखनऊ :
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पांच नए इंस्टीट्यूट को विद्या परिषद ने मंजूरी दे दी गए है। अब विवि के अन्तर्गत पांच नए इंस्टीट्यूट संचालित किए जाएंगे। इनमें से दो का संचालन पूरी तरह से विश्वविद्यालय की ओर से किया जाएगा जबकि तीन को पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में चलाया जाएगा। इन पांच इंस्टीट्यूट के तहत 13 सेंटर सहित 60 से अधिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
प्रस्तावों को लागू करने की प्रक्रिया होगी शुरू –
गोरखपुर विश्वविद्यालय में विद्या परिषद के प्रस्तावों को शुक्रवार को कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा। कार्य परिषद की मंजूरी मिलने के बाद प्रस्तावों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिन दो बड़े इंस्टीट्यूट को मंजूरी मिली है उनमें विज्ञान के लिए एडवांस मल्टीडिसीप्लिनरी इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च तथा सोशल साइंस के क्षेत्र में महायोगी गोरक्षनाथ ग्लोबल इंस्टीट्यूट फार कल्चरल एंड डेवलपमेंट स्टडीज शामिल हैं।
परिषद ने 11 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को भी मंजूरी दी, जिसे स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। इस दौरान कुलपति ने कहा कि गहन चिंतन-मनन के बाद तरह-तरह के उपयोगी सार्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रमों को तैयार किया गया है। अब इस बात पर जोर है कि पाठ्यक्रम किस प्रकार हो और उसके दूसरे कौन से नए सेंटर्स हों। उन्होंने सभी विभागों से अपील की कि वह मिलकर एक ऐसा नया पाठ्यक्रम तैयार करें, जिसमें महिलाओं को स्किल ओर एंटरप्रेन्योरशिप के गुर सिखाए जा सकें। उन्होंने कहा कि जिन पाठ्यक्रमों में जो थोड़ी-बहुत कमियां है, उन्हें भी जल्द दूर कर लिया जाएगा।
पत्रकारिता के लिए एक अगल विभाग बनाए जाने के प्रस्ताव –
इसके अलावा विद्या परिषद की बैठक में पत्रकारिता के लिए एक अगल विभाग बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। चर्चा के बाद परिषद ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके अलावा परिषद के सदस्यों ने बीएससी (कृषि), एमएससी (कृषि) पाठ्यक्रम को शुरू करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई।
इन पांच इंस्टीट्यूट को मिली मंजूरी –
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में जोड़े गए पांच नए इंस्टीट्यूट के नाम एडवांस मल्टी डिसीप्लिनरी इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, महायोगी गोरक्षनाथ ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर कल्चरल एंड डेवलपमेंट स्टडीज, इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट एंड बिजनेस स्टडीज इनक्यूबेशन इंस्टीट्यूट, सेंटर फार एक्सीलेंस फार इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोट्र्स साइंसेज है।
खिलाडियों को मिलेगी गुरु गोरक्षनाथ फेलोशिप –
बता दें कि विद्या परिषद ने करीब 300 फेलोशिप को भी मंजूरी दी है। पीएचडी के छात्रों को दीनदयाल उपाध्याय फेलोशिप और अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के अलावा स्नातक में पढ़ने वाले 100 खिलाडिय़ों को गुरु गोरक्षनाथ फेलोशिप दिए जाने पर भी सहमति बनी।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों पर दूसरे चरण की काउंसलिंग के नतीजे आज होंगे जारी

नई दिल्ली :
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज, 27 नवंबर 2020 को नीट यूजी 2020 के माध्यम से एमबीबीएस और बीडीएस की ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के नतीजे जारी करेगा। नीट यूजी 2020 काउंसलिंग के दूसरे चरण में सम्मिलित हुए उम्मीदवार काउंसलिंग के नतीजे जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट, mcc.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। बता दें कि सफल होने वाले जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 रिजल्ट के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट से अपना आवंटन लेटर डाउनलोड करने के बाद आवंटित कॉलेज में कल, 28 नवंबर 2020 से 8 दिसंबर 2020 तक रिपोर्ट करना होगा।



