IIT/Engineering

GATE Exam: IIT या MTech ही नहीं, BTech के बाद मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

Why GATE Exam 2026 is Important: गेट परीक्षा 2026 नेशनल लेवल पर होता है। गेट 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स के लिए कई रास्ते खुलते हैं। गेट स्कोर से स्टूडेंट्स को कई फायदे मिलते हैं। यहां आपको बताएंगे कि गेट स्कोर कहां उपयोगी है और इससे क्या-क्या कर सकते हैं।

Career Options after GATE 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह परीक्षा हर साल कराई जाती है। गेट परीक्षा का स्कोर सिर्फ IIT, एमटेक या PhD के लिए ही नहीं होता है बल्कि इससे स्टूडेंट्स को कई फायदे मिलते हैं। इस आर्टिकल में जानते हैं कि बीटेक के बाद गेट परीक्षा कैसे उपयोगी है और इसे पास करने के बाद क्या-क्या कर सकते हैं और इसके 5 बड़े फायदे क्या हैं।

गेट परीक्षा क्या है?

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) देश में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। एग्जाम का लेवल इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज जैसे आदि फील्ड में अंडरग्रेजुएट्स के लिए है। GATE6 का आयोजन नेशनल कोऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से IISc और सभी IITs मिलकर करते हैं। GATE 2026 को ऑर्गनाइज करने वाला मुख्य संस्थान IIT गुवाहाटी है।

IIT, एमटेक या PhD के लिए नहीं, इन जगहों पर भी जरूरत

गेट क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए IIT-NIT में एमटेक एडमिशन या PhD तक ही ऑप्शन सीमित नहीं हैं बल्कि कई सरकारी नौकरियों और PSU की जाॅब्स में प्राथमिकता मिलती है। गेट के बाद स्टूडेंट्स शिक्षा मंत्रालय और अन्य सरकारी संस्थाओं द्वारा सपोर्टेड संस्थानों में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज में मास्टर और PhD प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा DRDO, ISRO और BARC आदि में रिसर्च रोल्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

बीटेक के बाद गेट पास करने के 5 बड़े फायदे

बीटेक के बाद गेट परीक्षा पास करन के बाद 5 बड़े फायदे इस प्रकार हैं-

  1. गेट का स्कोर स्टूडेंट्स कोटॉप IITs, NITs और दूसरे सरकारी संस्थानों में MTech और PhD प्रोग्राम में एडमिशन दिलाने में मदद करता है।
  2. GATE क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को कई PSU और सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता मिलती है।
  3. इस परीक्षा के बाद DRDO, ISRO और BARC जैसे प्रतिष्ठित संगठनों में रिसर्च के अवसर मिलते हैं।
  4. MTech और PhD प्रोग्राम के दौरान स्टूडेंट्स को हर महीने स्कॉलरशिप या स्टाइपेंड मिलता है।
  5. वैलिड GATE स्कोर से विदेश में हायर स्टडीज और रिसर्च के लिए जाया जा सकता है। यह टेक्निकल और एकेडमिक करियर के लिए भी उपयोगी है।

GATE Exam 2026 कब है?

गेट परीक्षा 2026 का आयोजन 7 फरवरी 2026 से हो रहा है। इस साल इसका आयोजन आईआईटी गुवाहाटी कर रहा है। यह परीक्षा पूरे देश में कंप्यूटर मोड में 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को होगी। इसमें अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग पेपर होंगे। परीक्षा 2 शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!