टोक्यो से भारत के लिए अच्छी खबर, पीवी सिंधु ने कांस्य पर लगाया स्मैश
रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने चीन की विंगजियाओ को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से मात देकर कांस्य पदक पर किया कब्जा

टोक्यो। भारतीय ओलिंपिक इतिहास में जो अब तक नहीं हुआ उसे महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कर दिखाया। टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही उन्होंने अपना दूसरा ओलिंपिक मेडल अपने नाम कर दिया। इससे पहले पीवी सिंधू ने रियो ओलिंपिक 2016 में भारत के लिए बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। उस साल उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसके ठीक बाद उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में लगातार दूसरा मेडल जीत लिया। इस जीत के साथ ही वो भारत के लिए ओलिंपिक में दो-दो मेडल जीतने वाली पहली महिला एथलीट बन गईं।
हालांकि भारत के लिए रेसलर सुशील कुमार ने कुश्ती में दो-दो मेडल अपने नाम किए थे। सुशील कुमार ने 2008 बिजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक और फिर 2012 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वो भारत की तरफ से ओलिंपिक में दो-दो मेडल जीतने वाले पहले पुरुष एथलीट बने थे, लेकिन अब सिंधू ऐसा कमाल करने वाली पहली महिला एथलीट बनीं साथ ही बैडमिंटन में भी भारत के लिए दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। इससे पहले वह सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की खिलाड़ी से हार गई थी लेकिन उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में अपना 100% देकर भारत को जश्न मनाने का मौका दिया। यही नहीं इससे पहले वे एशियन गेम्स,कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल के साथ, वर्ल्ड चैंपियनशिप में 5 बार पदक जीत चुकी हैं।
पीएम समेत पूरे देशवाशियों का लगा बधाइयों का तातां
पीवी सिंधु के पदक जीतने के लिए पूरा देश इन्तजार कर रहा था जैसे ही पी वी सिंधु ने स्मैश किया वैसे ही सबसे पहले उनके कोच ख़ुशी से उछल पड़े और सिंधु को गले लगा लिया पीएम मोदी को जैसे ही जानकारी हुई उन्होंने तुरंत ट्वीट कर पीवी सिंधु को बधाई दी। और अपने ट्वीट में लिखा की आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन से हम सभी उत्साहित है कांस्य पदक जीतने पर आपको बधाई, आप भारत का गौरव हैं और हमारे सबसे उत्कृष्ट ओलंपियनों में से एक हैं।
We are all elated by the stellar performance by @Pvsindhu1. Congratulations to her on winning the Bronze at @Tokyo2020. She is India’s pride and one of our most outstanding Olympians. #Tokyo2020 pic.twitter.com/O8Ay3JWT7q
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2021
खेल मंत्री ने भी ट्वीट कर दी बधाई
पीएम मोदी के आलावा भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट कर सिंधु को बधाई दी उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा की मुंहतोड़ जीत पीवी सिंधु ! बैडमिंटन रैकेट और शटलकॉक आपने खेल पर अपना दबदबा बनाया और इतिहास बनाया दो बार ओलिंपिक पदक विजेता! तीसरा स्थान पदक भारत को, भारत ध्वज को आप पर बहुत गर्व है और आपकी वापसी का इंतजार है।
SMASHING VICTORY PV Sindhu !!! 🏸
You dominated the game & made history #Tokyo2020 !
An Olympic medalist twice over! 🥉
India 🇮🇳 is so proud of you & awaits your return!
YOU DID IT ! pic.twitter.com/kpxAAYQLrh
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 1, 2021



