गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक के चार विषयों का परिणाम घोषित, कल से होगी कॉउंसलिंग
बीएससी मैथ की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त, बीएससी बॉयों की 27, बीकॉम की 28 और बीए की 29 अगस्त को हुई थीं। स्नातक विषय की प्रवेश परीक्षाओं का समापन शुक्रवार को हुआ। परास्नातक की प्रवेश परीक्षाएं 14 सितंबर तक चलेंगी।

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए स्नातक स्तर पर आयोजित बीए, बीएससी मैथ, बीएससी बॉयो और बीकॉम की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया था। अभ्यर्थी गोरखपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर देख सकते हैं। कुलपति प्रो राजेश सिंह ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें – बीएचयू में यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, देखें डिटेल्स
26 हजार अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
प्रवेश परीक्षा के लिए 26 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 31 केंद्र शासित और राज्यों से 21500 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
13 सितंबर से कॉउंसलिंग प्रस्तावित
स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया की काउंसिलिंग कल यानि 13 सितंबर से प्रस्तावित है। स्नातक स्तर की एक सीट पर प्रवेश के लिए तीन अभ्यर्थियों को मेरिट के मुताबिक बुलाया जाएगा। स्नातक स्तर के बाकि बचे विषयों का परिणाम चरणबद्ध तरीके से शीघ्र घोषित किया जाएगा।
26 अगस्त से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
बता दें कि बीएससी मैथ की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त, बीएससी बॉयों की 27, बीकॉम की 28 और बीए की 29 अगस्त को हुई है। स्नातक विषय की प्रवेश परीक्षाओं का समापन शुक्रवार को हुआ। परास्नातक की प्रवेश परीक्षाएं 14 सितंबर तक चलेंगी। दो पालियों मे सुबह 9-11 बजे और दोपहर 2-4 बजे तक प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है।



