आईबीपीएस आरआरबी र्क्लक स्कोर कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड
इंस्ट्टीयूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेक्शन की ओर से आरआरबी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट 2021 की मेंस परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 को आयोजित होने वाली है। संस्थान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा।

नई दिल्ली। आईबीपीएस आरआरबी र्क्लक प्रीलिम्स परीक्षा जारी होने के बाद अब स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। इंस्ट्टीयूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेक्शन (Institute of Banking Personnel Selection, IBPS) ने आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर IBPS क्लर्क 2021 स्कोर कार्ड जारी किया। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट स्टेप्स को फॉलो करके भी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रजिस्ट्रेशन संख्या या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके कार्ड का प्रिंटआउट लेना होगा।
आईबीपीएस ने 3 सितंबर, 2021 को आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम 2021 की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें – अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चे पुराछात्रों से लेंगे प्रेरणा, सम्मान भी होगा
इन तिथियों का रखें ध्यान
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा 2021- 8 और 14, अगस्त 2021
आईबीपीएस आरआरबी परिणाम 2021- 3 सितंबर 2021
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क स्कोर कार्ड रिलीज की तारीख- 8 सितंबर, 2021
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2021 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि- 17 अक्टूबर, 2021
स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
आईबीपीएस आरआरबी र्क्लक स्कोर कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ibps.in पर जाएं। होमपेज पर, आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स स्कोर कार्ड के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अगले पेज पर, स्क्रीन पर प्रदर्शित वैरीफिकेशन कोड के साथ रजिस्ट्रेशन संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। इसके बाद ऑफिस असिस्टेंट 2021 के लिए आईबीपीएस आरआरबी स्कोर कार्ड स्क्रीन पर उपलब्ध होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क स्कोर कार्ड 2021 डाउनलोड करें।
इंस्ट्टीयूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेक्शन की ओर से आरआरबी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट 2021 की मेंस परीक्षा 17 अक्टूबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। संस्थान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा।



