आईसीएआई ने एग्जाम सिटी बदलने के लिए फिर खोली विंडो, इस तारीख तक चुनें परीक्षा के लिए शहर

नई दिल्ली।
कोरोना महामारी के कारण जहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं देशभर में सभी परीक्षाएं विलम्ब से हो रही है। शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षाएं भी विलम्ब से हो रही है। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India, ICAI) सीए नवंबर परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शहर बदलने का एक और मौका दे रहा है। ICAI इसके लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो को आज, 6 अक्टूबर से ओपन किया है। ऐसे में वे उम्मीदवार, जिन्होंने पहले ICAI CA नवंबर 2020 का आवेदन फॉर्म भरा हो लेकिन अब वह एग्जाम सिटी को बदलना चाहते हैं तो वह इस करेक्शन विंडो के माध्यम से इसे बदल सकेंगे। जिसके लिए अंतिम तिथि 8 अक्टूबर रात 11:59 बजे तय की गयी है। इन बदलाव के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल https://icaiexam.icai.org/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बताते चलें कि सीए फाउंडेशन (CA foundation), सीए इंटरमीडिएट (CA Intermediate) और सीए फाइनल परीक्षा (CA Final exams) 1 नवंबर, 2020 से शुरू होंगी और 18 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा देश के 207 शहरों और विदेशों में 5 शहरों में आयोजित की जाएगी। सीए परीक्षा सभी दिनों के लिए एक शिफ्ट में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं 3 और 4 के लिए फाउंडेशन पेपर दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आईसीएआई ने यह फैसला देश भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की वजह से लिया है।
यहां पढ़ें – 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे एसबीआई एसओ भर्ती के लिए आवेदन, जाने और कहाँ निकली है जॉब
परीक्षार्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की थी –
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण अभ्यर्थियों ने मांग की थी यह परीक्षा रद्द कर दी जाएँ। इसके साथ अभ्यर्थियों ने राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से ट्वीटर के माध्यम से मदद मांगी थी। जिस पर सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी केंद्र से गुहार लगायी थी की सुरक्षा के मद्देनजर इसे फ़िलहाल टाला जा सकता है। परन्तु इसे न टालते हुए परीक्षा कराया जा रहा है।
सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का प्रश्न पत्र जारी, www.upsc.gov.in से करें डाउनलोड
नई दिल्ली।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। यह परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं युवा www.upsc.gov.in पर जाकर प्रश्न पत्र देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था। कोरोना काल के बीच आयोजित हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों व परीक्षा केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया।
अधिकांश प्रश्न एनसीआरसीट पैटर्न पर –
सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 देने वाले परीक्षार्थियों ने अपना अनुभव बताया। प्रयागराज में प्रतीक तिवारी ने कहा, इस साल की प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र संतुलित थे। फैक्ट से ज्यादा प्रश्न थ्योरी पर आधारित थे। अधिकांश प्रश्न एनसीआरसीट पैटर्न पर आधारित थे। संतोष कुमार के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का प्रश्न पत्र काफी विस्तारित था। प्रश्नों को हल करने से पहले समझने की आवश्यकता थी। सभी विषयों से प्रश्न जुड़े रहे।
यहां पढ़ें – एनटीए ने जारी किए इन तिथियों को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के प्रवेश पत्र
करेंट अफेयर्स से ज्यादा सवाल पूछे गए –
रांची की मुस्कान ने कहा, पेपर बहुत आसान थे। समय थोड़ा कम रह गया। उम्मीद के मुताबिक पहला पेपर थोड़ा कठिन था। दूसरे पेपर को बनाने में परेशानी नहीं हुई। शुभम सिंह के मुताबिक उम्मीद थी कि पहले पेपर में इतिहास से ज्यादा सवाल आएंगे, लेकिन इस बार करेंट अफेयर्स से ज्यादा सवाल पूछे गए। यह बेहतर बदलाव है। रांची में मेहर ने कहा, अंग्रेजी के विकल्प उम्मीद से कुछ ज्यादा ही ट्रिकी थे। सही विकल्प के चयन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाकी सवाल आसान थे।
100 Questions दो घंटे में करने होते हैं –
UPSC IAS Prelims परीक्षा को दो चरणों में आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रथम चरण GS I तथा दूसरे चरण को GS II या CSAT के नाम से भी जाना जाता है। IAS Prelims General Studies Paper I में 100 Questions दो घंटे में करने होते हैं इस पेपर के marks से ही IAS Prelims की मेरिट निर्धारित करते है।



