आईसीएसआई ने जारी किया सीएस फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम, 5 जून से शुरू होगी परीक्षा

नई दिल्ली :
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने जून 2021 में आयोजित होने वाली कंपनी सेक्रेट्री परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। संस्थान द्वारा 15 दिसंबर 2020 को जारी टाईम-टेबल के अनुसार कंपनी सेक्रेट्री फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल स्तरों की परीक्षाएं जून 2021 में आयोजित की जाएंगीं।
परीक्षाओं का आयोजन 1 जून से 10 जून तक –
सीएस फाउंडेशन की परीक्षा 5 और 6 जून को आयोजित की जाएगी, सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल की परीक्षाओं का आयोजन 1 जून से 10 जून तक किया जाएगा। हालांकि, आईसीएसआई द्वारा जारी अपडेट के अनुसार संस्थान द्वारा जून के दूसरे सप्ताह के दौरान 11, 12, 13 और 14 तिथियों को किसी आकस्मिक संशोधन के लिए सुरक्षित रखा गया है।
ऑप्ट-आउट परीक्षा के लिए 15 जनवरी तक करें आवेदन –
कोविड-19 महामारी के चलते आईसीएसआई की परीक्षा जून 2020 में आयोजित नहीं की जा सकी। सीएस परीक्षाओं को दिसंबर 2020 की परीक्षाओं के साथ आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद भी संस्थान ने ऐसे उम्मीदवारों को दिसंबर 2020 की सीएस परीक्षाओं के लिए ऑप्ट-आउट की सुविधा दी थी, जो कि कोविड-19 महामारी के चलते परीक्षा में सम्मिलित नही हो पा रहे हैं। इन स्टूडेंट्स को जून 2021 परीक्षा से साथ ही ऑप्ट-आउट परीक्षा में सम्मिलित होने के अवसर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को ऑप्ट-आउट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने होंगे, जिसके लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी 2021 निर्धारित की गयी है। ऑप्ट-आउट अप्लीकेशन के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव की रिपोर्ट अपलोड करनी होगी।
देश भर में कुल 262 परीक्षा केंद्र –
बता दें कि भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) द्वारा कंपनी सेक्रेट्री फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाओं का आयोजन 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। संस्थान द्वारा परीक्षा के लिए देश भर में कुल 262 परीक्षा केंद्र बनाये हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं, जिसे स्टूडेंट्स संस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनोलड कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड आदि से संबंधित अधिक अपडेट्स के लिए छात्र वेबसाइट चेक कर सकते है।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
प्रो. संजय द्विवेदी एफटीआईआई की सोसाइटी और गवर्निंग काउंसिल में नामित

नई दिल्ली :
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे की सोसायटी और गवर्निंग काउंसिल में भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी को सदस्य के रुप में नामित किया गया है। प्रो. द्विवेदी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू), भोपाल के कुलसचिव और प्रभारी कुलपति भी रह चुके हैं।
अनेक फिल्मी हस्तियों को शामिल सदस्य के रुप में शामिल किया गया –
बता दें कि एफटीआईआई की सोसायटी और गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष फिल्म निर्देशक शेखर कपूर और उपाध्यक्ष फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक हैं। अब सोसायटी और गवर्निंग काउंसिल का पुर्नगठन करते हुए इसमें भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, दूरदर्शन महानिदेशक मयंक अग्रवाल के अलावा अनेक फिल्मी हस्तियों को शामिल सदस्य के रुप में शामिल किया गया है, जिनमें अभिनेत्री कंगना रणौत, दिव्या दत्ता, फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, गीतकार प्रसून जोशी, गायक अनूप जलोटा, अभिनेता डैनी डोंगजप्पा जैसे नाम शामिल हैं।
सूचना प्रसारण मंत्रालय के स्वायत्तशासी संस्थान के रूप में काम करता है –
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के स्वायत्तशासी संस्थान के रूप में काम करता है, जिसे एक सोसायटी के माध्यम से चलाया जाता है। इसी सोसायटी के सदस्यों से चयनित सदस्य ही गवर्निंग काउंसिल में चुने जाते हैं, इसमें संस्थान के सभी नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं।



