IDBI Bank JAM Result 2026: परीक्षा परिणाम जारी, आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड
आईडीबीआई बैंक ने JAM Result 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार IDBI Bank JAM Result 2026 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली। IDBI Bank JAM Result 2026: आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड-ओ और असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आईडीबीआई जैम की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
आईडीबीआई बैंक ने जैम परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- DU Exam Schedule Revised: अब रविवार को भी होंगी परीक्षाएं, विश्वविद्यालय ने बदली डेटशीट
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद IDBI Bank JAM Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज को करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड-ओ और असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 अप्रैल, 2026 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक और अपने नाम की जांच अच्छे से कर लें।




