अटल रैंकिंग में IIT मद्रास इस बार भी पहले स्थान पर, ये रही टॉप 10 की लिस्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी इस लिस्ट में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मद्रास लगातार तीसरी बार रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

नई दिल्ली। अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इन्नोवेशन एचीवमेंट्स (ARIIA) की घोषणा हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की ओर से देश भर के शिक्षा संस्थानों में नवाचार, स्टार्ट-अप और उद्यमिता विकास के आधार पर रैंकिंग जारी हुई है। पूरी लिस्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ariia.gov.in पर जा सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार की ओर से जारी इस लिस्ट में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मद्रास लगातार तीसरी बार रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इन्नोवेशन एचीवमेंट्स (ARIIA) के अनुसार, राज्य सरकारों द्वारा संचालित तकनीकी यूनिवर्सिटी की श्रेणी में पंजाब यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर है और इसके बाद दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें – यूजीसी नेट फेज 3 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड
टॉप 10 संस्थान
- आईआइटी मद्रास
- आईआइटी बॉम्बे
- आईआइटी दिल्ली
- आईआइटी कानपुर
- आईआइटी रुड़की
- आईआइएससी बैंगलोर
- आईआइटी हैदराबाद
- आईआइटी खड़गपुर
- एनआइटी कालीकट
- एमएनआइटी प्रयागराज
वर्चुअल मोड में जारी हुई रैंकिंग
शिक्षा मंत्रालय द्वारा मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 को साझा की गई जानकारी के अनुसार, देश भर के सभी आइआइटी, एनआइटी, आइआइएससी, आदि सहित पिछले साल के 674 उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआइ) के मुकाबले वर्ष 2021 में हिस्सा लिए कुल 1438 संस्थानों की रैंकिंग को वर्चुअल मोड में जारी किया गया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को स्टेट यूनिवर्सिटी में पहला रैंक मिला है। अभी तक अलग-अलग वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी का स्थान लगातार पिछड़ पा रहा था, इसलिए यह पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए काफी राहत की बात है।
ऐसे तैयारी होती है रैंकिंग
अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इन्नोवेशन एचीवमेंट्स (ARIIA) के अंतर्गत छात्रों और शिक्षकों के मध्य इनोवशन, स्टार्ट-अप और उद्यमिता विकास से संबंधित संकेतकों के बारे में देश के टॉप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को व्यवस्थित ढंग से रैंकिंग दी जाती है।
पिछले साल अटल रैंकिंग – एआरआईआईए 2020 को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया द्वारा 18 अगस्त 2020 को जारी किया गया था। वर्ष 2020 में अटल रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास एक बार फिर सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस की कटेगरी में शीर्ष स्थान पर रहा। साथ ही, पहली बार सिर्फ महिलाओं के उच्च शिक्षा संस्थानों की नई कटेगरी 2020 की रैंकिंग में बनाई गई थी।



