आईआईटी रुड़की रहा हार्डवेयर हैकिंग चैलेंज मे अव्वल, 90 देशों के 1225 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

नई दिल्ली :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस वर्ल्डवाइड (सीएसएडब्ल्यू) संपन्न हो गया है, जिसमें 90 देशों के 1225 प्रतिभागी शामिल हुए। यह महामुकाबला चार दिन तक वर्चुअली चला, जिसमें साइबर सिक्योरिटी से संबंधित नौ तरह की स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
आयोजन की जिम्मेदारी प्रो. संदीप शुक्ला और उनकी टीम ने की –
सीएसएडब्ल्यू का आयोजन युवाओं और छात्रों के बीच में साइबर सिक्योरिटी को लेकर जागरूकता फैलाना है, जिससे साइबर सुरक्षा काे और बढ़ावा मिल सके। देश में इस स्पर्धा के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर की ओर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. संदीप शुक्ला और उनकी टीम ने की थी। इसके आयोजन में ईरान, इराक, अफगानिस्तान समेत अन्य देशों के लिए इजराइल की यूनिवर्सिटी और यूरोपीय देशों के लिए न्यूयार्क यूनिवर्सिटी ने जिम्मेदारी निभाई।
इन देशों के संस्थानों ने किया सहयोग –
आईआईटी कानपुर, मैक्सिको का इबैरो, अबुधाबी की न्यूयार्क यूनिवर्सिटी, इजराइल की बैन ग्युरॉन यूनिवर्सिटी, फ्रांस के ग्रीनोबल यूनिवर्सिटी और कनाडा की टंडन स्कूल ऑफ यूनिवर्सिटी के सहयोग से हुआ। पिछले साल आइआइटी कानपुर में कई संस्थानों के छात्र-छात्राएं आएं थे।
हार्डवेयर हैकिंग में आईआईटी रुड़की अव्वल –
भारत में हार्डवेयर हैकिंग चैलेंज में आईआईटी रुड़की की टीम सबसे आगे रही, जबकि दूसरा स्थान आइआइटी खड़गपुर और तीसरा आईआईटी धारवाड़ ने जीता। प्रतियोगिता की अलग अलग स्पर्धाओं के लिए कई पुरस्कार रखे गए। एप्लाइड रिसर्च कंप्टीशन में पहले, दूसरे और तीसरे को क्रमश: 50 हजार, 25 हजार और 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। एंबेडेड सिक्योरिटी चैलेंज के लिए ईनामी राशि 50, 25 और 15 हजार रुपये हैं। कैप्चर दि फ्लैग में विजेताओं को 50, 25 और 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
ऑनलाइन हुआ आयोजन –
सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर हैकिंग व साइबर सिक्योरिटी से संबंधित स्पर्धाएं आयोजीत की गयी। देश में आइआइटी रुड़की, खड़गपुर और धारवाड़ क्रमश : पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। यह मुकाबले सर्वर पर आधारित थे। छात्रों को कोडिंग, डिकोडिंग और हैकिंग करनी थी। सोमवार तक अन्य देशों की यूनिवर्सिटी के साथ ओवरऑल नतीजे भी जारी हो जाएंगे।
– रोहित नेगी, चीफ इंजीनियर, आइआइटी के साइबर सिक्योरिटी एंड साइबर डिफेंस ऑफ क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
बीसीईसीई ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के जारी किया नोटिस, 9 नवंबर से करें रजिस्ट्रेशन

पटना :
बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रतियोगिता पर्षद (बीसीईसीई) ने राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए 16 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है, इससे पहले रजिस्ट्रेशन तीन नवंबर से नौ नवंबर तक निर्धारित किया गया था। विज्ञान एवं तकनीकी विभाग ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों को बीई एवं बीटेक में नामांकन के अवसर दिया है। इससे रैंकिंग पर प्रभाव पड़ने के कारण दोबारा रजिस्ट्रेशन का अवसर दिया गया है।
मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 19 नवंबर को होगा –
पार्षद के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि चालान के माध्यम से भुगतान 16 नवंबर तक ऑनलाइन और नेट बैंकिंग से 17 नवंबर तक किया जा सकेगा। ऑनलाइन फॉर्म में सुधार 18 नवंबर को, जबकि मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 19 को होगा। राज्य के 38 सरकारी इंजीनियरिंग एवं एक दर्जन इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन होना है।
https://bceceboard.bihar.gov.in/
सामान्य अध्ययन के प्रश्न कठिन लगे –
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित रक्षा सेवा परीक्षा में सामान्य अध्ययन ने छात्रों को काफी परेशान किया। परीक्षार्थियों के मुताबिक गणित और अंग्रेजी के सवाल अपेक्षाकृत आसान थे। इसमें मध्यम रूप के गणित व इंग्लिश के प्रश्न पूछे गए, लेकिन सामान्य अध्ययन के प्रश्न कठिन लगे।



