India Post GDS 3rd Merit List 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, 26 मई तक पूरा करें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। सफल उम्मीदवार को 26 मई तक दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

नई दिल्ली। India Post GDS 3rd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में 28740 रिक्त पदों के लिए भर्ती हो रही है। पहले दो चरणों के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भारतीय डाक की ओर से तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं वे इसे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर स्टेट के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में दर्ज है ये डिटेल
इंडिया पोस्ट की ओर से जारी की जाने वाली चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का डिवीजन, ऑफिस नाम, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पर्सेंटेज दर्ज है।
स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड
- इंडिया पोस्ट जीडीएस 3rd मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
- वेबसाइट पर शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स शेड्यूल 1 जनवरी 2026 पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां अपने राज्य को चुनें और उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- PBKS vs DC: दिल्ली का ऐतिहासिक रनचेज, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम—पंजाब के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
26 मई तक करवाना होगा दस्तावेज सत्यापन
जिन उम्मीदवारों को तीसरी मेरिट लिस्ट में जगह मिली है अब उनको 26 मई तक संबंधित डिवीजन में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के समय मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्युमेंट उपलब्ध करवाने होंगे। नियुक्ति के लिए DV में सफल होना अनिवार्य है। ओरिजिनल के साथ ही 2 फोटोकॉपी का सेट लेकर जाना होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 28740 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये सैलरी दी जाएगी। ABPM/ Dak Sevak पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।



