Job Notification
इंडियन नेवी ने निकाली 372 पदों पर भर्ती, शुरू हुआ आवेदन

नई दिल्ली: इंडियन नेवी की ओर से चार्जमैन के 372 पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानी 15 मई से शुरू हो गयी है। इंडियन नेवी में निकली चार्जमैन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने निर्धारित विषयों में इंजीनियरिंग की डिग्री या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके साथ उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु 25 वर्ष निर्धारित की गयी है। इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर पूरा विवरण उपलब्ध है। इसी पर आवेदन कर सकते हैं।



