
नई दिल्ली: भारत ने विराट कोहली के 95 रन की बदौलत न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप में जीत का सिलसिला जारी रखा है। लगातार पांचवीं जीतहासिल करके भारत प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत का अब सेमी फाइनल में खेलना भी तय है।
भारत ने मोहम्मद शमी के 5 विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड की पारी को 50 ओवर में 273 रन पर रोक दिया था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोहित शर्मा ने एक बार फिर से 46 रन की तूफानी पारी खेली।
भारत ने दो ओवर शेष रहते हुए ही 274 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। 5 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैचसे नवाजा गया। भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही। ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 11.1 ओवर में 71 जोड़े।
रोहित शर्मा 40 गेंदों पर 46 रन बनाकर पैवलियन लौटे। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े, वहीं भारत को दूसरा झटका 76 रनोंके स्कोर पर लगा। शुभमन गिल 31 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए।
विराट कोहली 104 गेंदों पर 95 रन बनाकर पवैलियन लौटे, लेकिन तब तक वह टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर चुके थे न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। लॉकी फर्ग्यूसन को 2 कामयाबी मिली। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सैंटनर और मेट हेनरी को 1-1 कामयाबी मिली।
इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 273 रनों का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल 127 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके अलावा रचिन रवीन्द्र ने 87 गेंदों पर 75 रनों का योगदान दिया। हालांकि, न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 1-1 कामयाबी मिली।





