IPL: चेन्नई बनाम मुंबई में धोनी या रोहित किसकी कप्तानी का चलेगा जादू, मुकाबला थोड़ी देर में होगा शुरू
आइपीएल 2021 के 30वें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस समय अंकतालिका में धौनी की सीएसके दूसरे नंबर पर है तो वहीं मुंबई चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का 30वां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आपीएल 2020 के दूसरे हिस्से की शुरुआत मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ हो रहा है। आज के मुकाबले में एम एस धोनी या रोहित शर्मा दोनों में से कौन अपनी कप्तानी का जादू बिखेरते हुए मैच में जीत हासिल करेंगे इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
IPL 2021 के अब तक के मैचों में मुंबई ने अब तक सात मैचों में चार में जीत दर्ज की है और किसी भी तरह की ढीली शुरुआत उसे भारी पड़ सकती है। इस टीम के मध्यक्रम को अच्छा प्रदर्शन की जरूरत है और उसके गेंदबाजों को भी पावरप्ले में बेहतर खेल दिखाना होगा। कप्तान रोहित शर्मा शानदार फार्म में चल रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और लेग स्पिनर राहुल चाहर विश्व कप टीम में जगह बनाने से आत्मविश्वास से ओतप्रोत होंगे और बेहतर प्रदर्शन को बेताब होंगे। हार्दिक पांड्या के भी नियमित रूप से गेंदबाजी करने की उम्मीद है जिससे मुंबई को काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें –T20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली का बड़ा फैसला, छोड़ देंगे टीम इंडिया की कप्तानी
एस एस धोनी की टीम ने इस बार पिछले चरण में लय हासिल कर ली थी और उसके सात मैच में पांच जीत से 10 अंक हैं। उनकी टीम के युवा खिलाड़ियों रुतुराज गायकवाड़ और सैम करन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं स्पिनर्स इमरान ताहिर, मोइन अली और रवींद्र जडेजा ने भी प्रभाव छोड़ा। मोइन और जडेजा ने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कई दिग्गज खिलाडि़यों से सजी यह टीम अब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के भी लय में लौटने की उम्मीद कर रही होगी।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशान, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने/नैथन कुल्टर नाइल, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
रितुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, लुंगी नगिदी और दीपक चाहर।



