IIT/EngineeringIndian News

JEE Advanced Result 2026: रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

जेईई एडवांस 2026 का रिजल्ट एवं फाइनल आंसर की एवं रिजल्ट आज यानी 1 जून को जारी कर दिया गया है। आप नतीजे इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली। JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई को करवाया गया था। इस परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार था आज खत्म हो गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से नतीजों की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आईआईटी रुड़की की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in जारी किया गया है जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके नतीजों की जांच के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

नतीजों के साथ फाइनल आंसर की भी जारी

आईआईटी रुड़की की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। ध्यान रखें की अंतिम उत्तर कुंजी सर्वमान्य है और इस पर किसी भी प्रकार से ऑब्जेक्शन दर्ज नहीं किया जा सकता है। रिजल्ट फाइनल आंसर की को ध्यान में रखकर ही जारी किया गया है।

रिजल्ट इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

  1. जेईई एडवांस रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर JEE (Advanced) 2026 Results are now available: [Link] पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको मांगी गई जानकारी (रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं मोबाइल नंबर) दर्ज करके सबमिट करें।
  4. अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करे के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

JEE (Advanced) 2026 Results Link 

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Final: ‘ई साला कप नामडू’, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब; गुजरात को हराकर रचा इतिहास

JEE (Advanced) 2026 Final Answer Keys

AAT 2026 के लिए आवेदन स्टार्ट

आईआईटी रुड़की द्वारा 1 जून से ही आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT 2026) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं जो 2 जून तक जारी रहेंगे। इसके बाद ज्वाइंट सीट अलोकेशन (JoSAA) 2026 प्रॉसेस भी 2 जून से शुरू होगी। AAT 2026 टेस्ट 4 जून को करवाया जायेगा और रिजल्ट 7 जून 2026 को घोषित कर दिया जायेगा। स्टूडेंट्स अधिक डिटेल हासिल करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!