IIM/ManagementIndian News

JIPMAT 2026: NTA ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड—7 जून को होगी परीक्षा

एमटीए ने इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली। JIPMAT 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीवारों ने JIPMAT की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। वे उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करना होगा।

यह भी पढ़ें- ENG W vs IND W: यास्तिका-जेमिमा की शानदार बल्लेबाजी और नंदिनी के दमदार डेब्यू से भारत ने इंग्लैंड को चौंकाया

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  1. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. अब Advance City Intimation for JIPMAT– 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

इस डेट पर होगी परीक्षा

जेआईपीएमएटी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केद्रों में 07 जून को किया जाएगा। यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से 400 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, डेटा इंटरप्रिटेशन एवं लॉजिकल रीजनिंग और वर्बल एबिलिटी विषय से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एनटीए की ओर से NTA JIPMAT Admit Card 2026 परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!