
नई दिल्ली :
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम (जेएनयूईई) सेकेंड लिस्ट परिणाम घोषित कर दिए गए है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। स्नातक, परास्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेएनयू प्रवेश परीक्षा देने वाले उम्मीदवार जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं।
एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के विवरण से लॉग इन करें –
जेएनयू ने वेबसाइट पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि इटरेशन-2 के परिणाम अब घोषित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम सेंकेंड लिस्ट 2020 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां उनको अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के विवरण से लॉग इन करना होगा। इस तरह अभ्यर्थी जेएनयूईई 2020 के लिए अपना स्कोर और क्वालिफिकेशन स्टेट्स देख सकेंगे। इससे पहले जेएनयूईई एंट्रेंस कराने वाली एनटीए ने जेएनयूईई आंसर की जारी की थी।
यहां पढ़ें – एएमयू के शताब्दी समारोह को पीएम ने किया संबोधित, कहा- एएमयू कैंपस में मिनी इंडिया देखते हैं
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट –
– उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
– वेबसाइट पर जाकर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
– लिंक पर जाकर अपना विवरण सबमिट करने के बाद आप रिजल्ट देख सकते हैं।
– आप अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते है।
इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र वेबसाइट चेक कर सकते है।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
एएमयू के शताब्दी समारोह को पीएम ने किया संबोधित, कहा- एएमयू कैंपस में मिनी इंडिया देखते हैं

नई दिल्ली :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शताब्दी समारोह को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। वीडियो कॉन्फेरेंसिंग के माध्यम से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि महामारी के दौरान भी, जिस तरह से एएमयू ने राष्ट्र की मदद की है, वह सराहनीय है। इसने न केवल टेस्टिंग कैंपस का आयोजन किया, बल्कि अपने राष्ट्र के नागरिकों की सहायता के लिए पीएम केयर फंड में एक बड़े हिस्से का भी योगदान दिया। हम एएमयू कैंपस में एक मिनी इंडिया देखते हैं।
संकट के समय भी एएमयू ने समाज की अभूतपूर्व मदद की –
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपको इस उत्सव का हिस्सा बनने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देता हूं। पिछले 100 वर्षों में, एएमयू ने दुनिया के कई देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए भी कार्य किया है। यहां उर्दू, अरबी और फारसी भाषाओं पर किए गए शोध, इस्लामिक साहित्य पर शोध, भारत के सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा देते हैं। इस संकट के समय भी एएमयू ने समाज की अभूतपूर्व मदद की है। हजारों लोगों का नि: शुल्क परीक्षण करना, आइसोलेशन वार्डों का निर्माण करना, प्लाज्मा बैंकों का निर्माण करना और पीएम केयर फंड में बड़ी राशि का योगदान करना आपके समाज के प्रति दायित्वों को पूरा करने की गंभीरता को दर्शाता है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए पीएम ने एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया।
Speaking at the Aligarh Muslim University. Watch. https://t.co/sNUWDAUHIH
— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2020



