आईआईटी, एनआईटी समेत अन्य संस्थानों में दाखिले के लिए JoSAA काउंसिलिंग शेड्यूल जारी, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
JoSAA काउंसलिंग 2021 रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को कॉन्टेक्ट डिटेल्सजेंडर पात्रता के राज्य कोड और राष्ट्रीयता सहित विवरण का उपयोग करके खुद को रजिस्टर्ड करना होगा। इसके साथ ही जिन छात्रों को JoSAA काउंसलिंग के तहत सीटें आवंटित की जाती हैंउन्हें सभी मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

नई दिल्ली। देश के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, आईआईईएसटी समेत सभी केंद्रीय सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में एडमिशन के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी टाइमटेबल के अनुसार, पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने और विकल्प भरने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर (सुबह 10 बजे) से शुरू होगी और 21 अक्टूबर तक चलेगी। इसके अलावा पहली मॉक सीट एलोकेशन लिस्ट 22 अक्टूबर (10 बजे) को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद छात्रों को उनके भरे हुए विकल्पों के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
स्टूडेंट्स ध्यान दें कि JoSAA काउंसलिंग 2021 रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को कॉन्टेक्ट डिटेल्स,जेंडर, पात्रता के राज्य कोड और राष्ट्रीयता सहित विवरण का उपयोग करके खुद को रजिस्टर्ड करना होगा। इसके साथ ही, जिन छात्रों को JoSAA काउंसलिंग के तहत सीटें आवंटित की जाती हैं, उन्हें सभी मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके और नियत तारीख के भीतर सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करके सीटों को स्वीकार करना होगा। इसके अलावा, जो छात्र अपनी सीटों को वापस लेना चाहते हैं, वे सीट आवंटन के फाइनल राउंड से पहले दूसरे दौर से और सीट आवंटन के पांचवें दौर तक ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद स्टूडेंट्स को कोई समय नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – इग्नू ने जारी किया जून परीक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
जेईई एडवांस के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया छह राउंड में आयोजित की जाएगी। वहीं हर सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया, सीट स्वीकृति और सीट स्वीकृति शुल्क का पालन करेगी। काउंसलिंग का आखिरी राउंड 18 नवंबर को होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी काउंसिलिंग से जुड़ी ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, जेईई एडवांस 2021 परीक्षा का परिणाम 15 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर घोषित किया जाएगा। जेईई एडवांस 2021 परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले छात्रों को JOSSA काउंसलिंग के जरिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश मिलता है।



