जानिये क्या है ओलिंपियाड क्वालिफायर एग्जाम, कैसे करें अप्लाई, 31 अक्टूबर है अंतिम तारीख
इंडियन ओलिंपियाड क्वालिफायर एग्जाम 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए अब दो दिन का ही समय बचा है। 6 विषयों के लिए परीक्षा होगी। जानें कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
नई दिल्ली। स्कूल स्टूडेंट्स के लिए इंडियन ओलिंपियाड क्वालिफायर एग्जाम (IOQ) के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। यह परीक्षा जनवरी 2022 में होगी। इसके लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन अप्लाई करना है। एप्लीकेशन फॉर्म व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लिंक आपको अगर आपको ऑफिशियल वेबसाइट olympiads.hbcse.tifr.res.in पर मिल जाएगा। डायरेक्ट लिंक इस खबर में आगे भी दिया गया है। आप उसे क्लिक करके भी रजिस्टर कर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए भारत सरकार की ओर से होमा भाभा सेंटर ऑप साइंस एजुकेशन (HBCSE), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) का एक नेशनल सेंटर नोडल एजेंसी है। भारतीय ओलिंपियाड जिन विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा, वे हैं – मैथ्स, फीजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी और जूनियर साइंस।
यह भी पढ़ें – जानिये कब जारी होगा रीट का रिजल्ट, राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी
बदला है पैटर्न
इंटरनेशनल ओलिंपियाड 2022 (International Olympiad 2022) के लिए साइंस विषयों के लिए होने वाला नेशनल ओलिंपियाड प्रोग्राम कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित हुआ। इसके परिणाम स्वरूप ओलिंपियाड की तीन चरणों की प्रक्रिया अब दो चरणों में पूरी की जा रही है।
पहला स्टेज होगा इंडियन ओलिंपियाड क्वालिफायर एग्जाम (IOQ Exam) होगा। यह 3.30 घंटे की परीक्षा होगी जो दो भागों में ली जाएगी। उसके बाद दूसरा स्टेज होगा ओरिएंटेशन कम सेलेक्शन कैंप (OCSC) का होगा। परीक्षा पैटर्न, सिलेबस समेत अन्य पूरी डीटेल आगे दिये गये लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
इंडियन ओलिंपियाड क्वालिफायर का आयोजन इंडियन एसोसिएशन ऑफ फीजिक्स टीचर्स (IAPT), एसोसिएशन ऑफ केमिस्ट्री टीचर्स (ACT), द एसोसिएशन ऑफ टीचर्स इन बायोलॉजिकल साइंसेस (ATBS) और होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (टीआईएफआर) संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
इंडियन ओलिंपियाड क्वालीफ़ायर 2022 (IOQ 2022):
इस परीक्षा की पूरी डीटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
IOQ 2022 application form के लिए यहां क्लिक करें।
इंडियन ओलिंपियाड क्वालिफायर एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2022 है। परीक्षा जनवरी 2022 के तीन रविवार को आयोजित की जाएगी।