NewsSchool Corner

KVS Admission Result 2026-27: बाल वाटिका का रिजल्ट कल होगा जारी, कक्षा 1 की प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल को

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से बाल वाटिका 1, 2 व 3 के लिए अलॉटमेंट लिस्ट कल यानी 8 अप्रैल और कक्षा 1 के लिए लिस्ट 9 अप्रैल को उपलब्ध करवाई जाएगी।

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल तक पूरी की गई है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया है उन्हें अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो खत्म होने वाला है। बाल बाटिका 1, 2 व 3 के लिए अलॉटमेंट लिस्ट कल यानी 8 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा कक्षा 1 के लिए अलॉटमेंट लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को उपलब्ध करवाई जाएगी।

इन डेट्स में लेना होगा प्रवेश

जिन बच्चों को पहली लिस्ट में सीट अलॉट की जाएगी उनको तय तिथियों के अंदर स्कूल में जाकर रिपोर्ट करना होगा और निर्धारित दस्तावेज जमा करके एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

इन स्टेप्स से परिणाम कर सकेंगे चेक

  • केवीएस अलॉटमेंट लिस्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अब आप इसे डाउनलोड करके अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं।
  • पीडीएफ में आप अपने बच्चे का नाम, Application Submission Code, कैटेगरी आदि दर्ज हो सकती है।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Answer Key 2026 Out: ग्रेजुएट लेवल की आंसर-की जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक

एडमिशन के लिए चेक करें पूरा शेड्यूल

केवीएस एडमिशन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों को जमा करना होगा। ऐसे में अविभावक तुरंत ही सभी डॉक्युमेंट तैयार कर लें ताकी आवेदन के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज- निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (अगर आवश्यक हो), बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे की लेटेस्ट फोटोग्राफ आदि हैं। सभी अनिवार्य डॉक्युमेंट की डिटेल नोटिफिकेशन के साथ जारी की साझा कर दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!