लवलीना बोरगोहेन ने मुक्केबाजी में भारत को 9 साल बाद दिलाया पदक, पीएम ने दी बधाई
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल मैच हारकर इतिहास रचने से चूक गईं। उनको महिलाओं के वेल्टरवेट (69 किग्रा) सेमीफाइनल मैच में वर्ल्ड चैंपियन तुर्की की बुसेनाज़ सुरमेनेली ने 0-5 से हरा दिया। इस मुक्केबाज ने पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक सुनिश्चित कर दिया था।

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल मैच हारकर इतिहास रचने से चूक गईं। उनको महिलाओं के वेल्टरवेट (69 किग्रा) सेमीफाइनल मैच में वर्ल्ड चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली ने 0-5 से हरा दिया। असम की 23 वर्षीय मुक्केबाज ने पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक सुनिश्चित कर दिया था। उन्होंने ओलिंपिक में नौ साल बाद भारत को मुक्केबाजी में पदक दिलाया है। इसके अलावा वह मुक्केबाजी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह करनामा विजेंद्र सिंह (2008) और एमसी मेरी कोम (2012) कर चुके हैं।
बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ मुकाबले में लवलीना को तीनों ही राउंड में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज मुकाबला हार तो गईं, लेकिन उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ को काफी कड़ी टक्कर दी। उन्होंने सुरमेनेली को कई अच्छे पंच मारे, पर मैच जीतने से चूक गईं।
पीएम ने ट्वीट कर लवलीना को दी बधाई
हालांकि लवलीना को सेमीफइनल में हार गई लेकिन इससे पहले उन्होंने भारत के लिए पदक पहले ही सुनिश्चित कर दिया था। मैच समाप्त होने के बाद लवलीना ने कांस्य पदक अपने नाम किया पीएम को खबर लगते ही उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लवलीना को बड़ाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा की लवलीना आपने अच्छी तरह से लड़ाई की, बॉक्सिंग रिंग में आपकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है। आपकी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। कांस्य पदक जीतने पर आपको बधाई। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
Well fought @LovlinaBorgohai! Her success in the boxing ring inspires several Indians. Her tenacity and determination are admirable. Congratulations to her on winning the Bronze. Best wishes for her future endeavours. #Tokyo2020
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2021
टोक्यो ओलिंपिक में बॉक्सिंग में भारत की चुनौती समाप्त
लवलीना अगर फाइनल में पहुंचती तो इतिहास रच देती। आजतक कोई भी भारतीय मुक्केबाज ओलिंपिक फाइनल में नहीं पहुंचा है। इसके साथ टोक्यो ओलिंपिक में बॉक्सिंग में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। मुक्केबाजी में सिर्फ लवलीना ही देश को पदक दिला पाईं। टोक्यो खेलों में यह भारत का तीसरा पदक है। इससे पहले वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कांस्य पदक दिलाया था।
पहले ओलिंपिक में लवलीना ने शानदार प्रदर्शन किया
पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा ले रहीं लवलीना ने शानदार प्रदर्शन किया। 27 जुलाई को अपने पहले मुकाबले में लवलीना ने जर्मनी की अनुभवी नेदिन एपेट्ज को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीनी ताइपे की पूर्व विश्व चैंपियन चेन निएन-चिन को 4-1 से हराकर वेल्टरवेट वर्ग के सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी और पदक सुनिश्चित कर दिया था। इसके बाद आज सेमीफाइनल में उन्हें तुर्की की बुसेनाज़ सुरमेनेली ने 0-5 से हरा दिया।
यह भी पढ़ें – भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में रचा इतिहास, पहली बार सेमीफइनल के लिए दागा गोल
टोक्यो ओलिंपिक में आज यानी बुधवार 4 अगस्त को 13वें दिन का खेल खेला जा रहा है। इस दिन भारत की शुरुआत शानदार हुई है। भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में टॉप पर रहते हुए क्वालीफिकेशन राउंड पूरा किया और फाइनल राउंड में जगह बनाई। वहीं, पहलवान रवि दहिया और दीपक पूनिया ने भी क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को सेमीफाइनल में हार गईं और उनके झोली में कांस्य पदक आया। टोक्यो ओलिंपिक में भारत के नाम अब तक तीन पदक हो गए हैं।
रवि और पूनिया पहुंचे सेमीफाइनल में
57 किलोग्राम भार वर्ग में रवि कुमार ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वह तकनीकी श्रेष्ठता से क्वार्टर फाइनल जीतने में सफल हुए हैं। रवि ने 14-4 से बुल्गारिया के जॉर्जी वांगेलोव को हराया। अब रवि कुमार को कजाकिस्तान के नुरिस्लाम सनायेव से सेमीफाइनल में भिड़ना होगा।
वहीं, दीपक ने अपना क्वार्टर फाइनल मैच जीत लिया है। 87 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने 3 अंकों की बढ़त से जीता है और रवि के बाद दीपक भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। चीन के लिन ज़ुशेन को दीपक पूनिया ने 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है, जहां उनका मुकाबला यूएसए के डेविड मॉरिस टेलर से होगा।
पूनिया को मिली जीत
भारत के स्टार पहलवान दीपक पूनिया ने नाइजीरिया के एकरेकेमे एगियोमोर को Tokyo 2020 के 86 KG 1/8 फाइनल में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पूनिया ने 12-1 से एगियोमोर को हराया है। अब उनका सामना क्वार्टर फाइनल में चीन के लिन जुशेन से होगा
अंशु मलिक को मिली हार
भारत की अंशु मलिक महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा 1/8 फाइनल मैच में बेलारूस की इरीना कुराचकिना से हार गईं। इरीना ने यह मैच 8-2 से लगभग एकतरफा अंदाज में जीता।



