लखनऊ विश्वविद्यालय मे नई शिक्षा नीति 2020 के चलते बंद किया एमफिल कोर्स
कला संकाय के आठ विभाग में ही संचालित होता है एमफिल
लखनऊ।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति 2020 के चलते अपने एम.फिल पाठ्यक्रम को बंद करने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो नई शिक्षा नीति 2020 में एमफिल की कोई व्यवस्था नहीं है। इसीलिए इसे बंद करने का फैसला लिया गया।
कला संकाय के आठ विभाग में ही संचालित होता है एमफिल –
लखनऊ विश्वविद्यालय में इस समय सिर्फ कला संकाय के आठ विभाग में ही एमफिल का संचालन होता है। इनमें सिर्फ हिंदी में चलने वाला एमफिल पाठ्यक्रम रेग्यूलर है। बाकी सभी वित्तविहीन हैं। बीते कई वर्षों से इनमें प्रवेश ही नहीं लिए जा रहे थे। लविवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि नई शिक्षा नीति में एमफिल है नहीं। इसीलिए इसे बंद करने का फैसला लिया है।
यहां पढ़ें – सेंट स्टीफंस कॉलेज ने जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट, ऐसा रहा कटऑफ
सार्वजनिक राज्य विश्वविद्यालय है –
लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित एक सार्वजनिक राज्य विश्वविद्यालय है। 1867 में स्थापित, लखनऊ विश्वविद्यालय भारत में उच्च शिक्षा के सबसे पुराने सरकारी स्वामित्व वाले संस्थानों में से एक है। विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर बादशाहबाग और दूसरा परिसर जानकीपुरम में स्थित है ।