लखनऊ विश्वविद्यालय 10 डिप्लोमा पाठ्यकर्मों में लेगा एडमिशन, सूची जारी

लखनऊ।
लखनऊ विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर के 10 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेगा, जिसकी सूची विवि ने बुधवार को जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इस सूची में 06 सेल्फ फाइनेंस और 04 रेगुलर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं।
19 अक्तूबर तक अपलोड करना होगा सभी प्रमाण पत्र –
प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने इन 10 पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में आवेदन किया है, उन्हें 19 अक्तूबर तक अपनी मार्कशीट और श्रेणी प्रमाण पत्र को ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल, अनलॉक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। फॉर्म भरने के समय अभ्यर्थियों को उनके पास भेजे गए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
इन दस कोर्स में होंगे दाखिले –
– पीजी डिप्लोमा (साइबर लॉ)
– पीजी डिप्लोमा (आपदा राहत और पुनर्वास)
– पीजी डिप्लोमा (गर्भ संस्कार)
– पीजी डिप्लोमा (प्राकृतिक चिकित्सा)
– पीजी डिप्लोमा (सामाजिक कर्तव्य और मानवाधिकार)
– पीजी डिप्लोमा (योग) ’ एडवांस डिप्लोमा (फ्रेंच)
– सर्टिफिकेट (प्रोफिशिएंसी इन फ्रेंच)
– डिप्लोमा (प्रोफिशिएंसी इन फ्रेंच) और पीजी डिप्लोमा (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) शामिल है।
सीट के सापेक्ष 60 प्रतिशत आवेदन न होने के कारण करीब 18 डिप्लोमा पाठ्यक्रम बंद होने जा रहे हैं।
यूडीआरसी पोर्टल पर लॉगिन करना होगा –
बता दें कि विवि ने बीए और बीएससी में पांचवे और छठे सेमेस्टर छात्रों के लिए पोर्टल पर वैकल्पिक विषय चुनने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्हें यूडीआरसी पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र लखनऊ विवि की वेबसाइट भी चेक कर सकते है।
बीपीएड की 770 सीटों के 168 दावेदार –
लखनऊ विश्वविद्यालय मे बुधवार को आयोजित फिजिकल और साक्षात्कार में सिर्फ 168 दावेदार सामने आए हैं। इतनी कम संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने से सीटें खाली रहना तय हो गया है। बता दें की विवि समेत पांच महाविद्यालयों में बीपीएड की करीब 700 सीटें हैं। ईडब्ल्यूएस की 10 प्रतिशत सीटें जोड़कर ये संख्या करीब 770 होती है।
बुधवार को 168 अभ्यर्थी आए –
विवि ने इस सत्र से एमपीएड और बीपीएड प्रवेश की प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस बार केन्द्रीकृत प्रवेश व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए मंगलवार को लिखित परीक्षा और बुधवार को फिजिकल फिटनेस, खेल और साक्षात्कार के आधार पर मूल्यांकन किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉ. नीरज जैन ने बताया कि करीब 257 अभ्यर्थियों ने दाखिले के लिए पंजीकरण कराया था। लेकिन, बुधवार को 168 अभ्यर्थी सामने आए। एडमिशन के लिए इन्ही छात्रों को योग्य माना जाएगा और इन्हीं छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
नीट 2020 की फाइनल ‘आंसर की’ ntaneet.nic.in पर हुई जारी, कुछ देर मे रिजल्ट होगा घोषित
नई दिल्ली।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षा 2020 की फाइनल ‘आंसर की’ नीट की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी कर दी हैं। जिन अभ्यर्थियों ने नीट 2020 (UG) परीक्षा में भाग लिया वे अब अपने फाइनल आंसर की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। एनटीए ने इससे पहले 26 सितंबर को नीट 2020 यूजी के प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी।
फाइनल आंसर की जारी कर दी हैं –
साथ ही इसके एक दिन बाद नीट परीक्षा में पूछे गए पश्न व उनके जवाब पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को आमंत्रित किया गया था। एनटीए ने आपत्तियों को सही पाया है उनके अनुसार प्रश्नों के उत्तर में सुधार के साथ एक बार फाइनल आंसर की जारी कर दी हैं। एनटीए ‘फाइनल आंसर की’ के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया गया है।




