मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री बोले नहीं टलेगी मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा, यहाँ देखे डेटशीट
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि, राज्य में बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित तारीखों पर आयोजित होंगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 अपने निर्धारित शेड्यूल पर आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 की डेटशीट पहले ही जारी कर दी गई है। बोर्ड ने डेटशीट को लेकर जारी नोटिस में कहा है कि सभी परीक्षाएं दिन के 10 बजे से दोपहर 01 बजे के बीच परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी किया है।
मध्यप्रदेश में कक्षा 10 वीं और 12 वीं की वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से तथा कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह है कि वो निर्धारित तारीख का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें – IIT खड़गपुर ने जारी किया गेट परीक्षा के लिए ट्रेवल पास, स्टूडेंट्स आसानी से जा सकते हैं एग्जाम सेंटर
प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत कार्यक्रम अनुसार ही होंगी।सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी- स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री @Indersinghsjp pic.twitter.com/upWgCux7ST
— School Education Department, MP (@schooledump) February 1, 2022
डेटशीट जारी
कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MPBSE) ने एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। अगले महीने 17 और 18 फरवरी 2022 से मध्यप्रदेश के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से होगी। हालांकि, अंतिम फैसला कोरोना के स्थितियों को देखकर ही लिया जाएगा।
मध्यप्रदेश में खुल गए स्कूल
मध्यप्रदेश में कल यानी 1 फरवरी 2022 से स्कूल फिर से खुल चुके हैं। कक्षा 1 से 12वीं तक सभी कक्षाएं (MP School) 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद फैसला लिया। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी।
देश में कोरोना की तीसरी लहर धीमी पड़ती नजर आ रही है। हालांकि, कोविड का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए स्कूलों को कोविड गाइडलाइंस के तहत ही खुलने के आदेश दिए गए हैं।



