उच्च शिक्षा से जुड़ी मुख्य खबरें (डीयू कटऑफ व तिरुपति बालाजी कन्या महाविद्यालय विशेष)

24 अक्टूबर को जारी होगी डीयू की तीसरी कटऑफ लिस्ट, वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक
नई दिल्ली :
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) कल, 24 अक्टूबर को शैक्षणिक सत्र 2020-21 की तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। यूनिवर्सिटी कल यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए एक पूरी कंपाइल लिस्ट जारी करेगी। ऐसे में कल जारी होने वाली लिस्ट से स्टूडेंट्स को बहुत उम्मीदें हैं कि उन्हें डीयू के टॉप कॉलेजों में दाखिला मिल सकता है। डीयू इससे पहले 2 मेरिट लिस्ट जारी कर चुका है जिसका कट ऑफ बहुत हाई रहा है। ऐसा पहली बार हुआ कि डीयू ने 100 फिसदी कट ऑफ रखी।
जानिये इन कॉलेजों में कोर्सज मे एडमिशन के किये बची सीटें –
– मिरांडा हाउस- पॉलीटिकल साइंस, कुल अप्रूवड एडमिशन 787, कुल सीटें- 1100
– श्री वेंकटेश्वर- बीकॉम प्रोगाम, पॉलीटिकल साइंस, कुल अप्रूवड एडमिशन- 1300, कुल सीटें- 12000
– रामानुजन कॉलेज- बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम प्रोगाम, साइकोलॉजी- कुल अप्रूवड एडमिशन 1000, कुल सीटें 1100
यहां पढ़ें – एमसीसी जल्द जारी करेगी नीट यूजी के अन्तर्गत मेडिकल कॉलेज के लिए काउंसलिंग शेड्यूल
अंग्रेजी और बीए के अन्य पाठ्यक्रमों में बहुत कम सीटें –
वहीं मीडिया रिपोर्ट में मिरांडा हाउस के प्रिंसिपल विजयलाक्ष्मी नंदा ने बताया कि पॉलिटिकल साइंस और बीए प्रोगाम जैसे टॉप कोर्सेज में कॉलेज ने पहले ही उपलब्ध 1100 सीटों के मुकाबले 787 प्रवेशों को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा हमारे पास अंग्रेजी और बीए के अन्य पाठ्यक्रमों में बहुत कम सीटें बची हैं। हालांकि कुछ कोर्सेज में स्टूडेंट्स एग्जिट भी कर सकते हैं। वहीं इस बारे में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के प्राचार्य, वेंकट कुमार ने पहले ही कहा है कि कॉलेज में पहले ही सीटें फुल हो गई हैं।
62,172 छात्रों ने 2 कट ऑफ के तहत आवेदन किया –
वहीं रामजस कॉलेज ने भी यही जानकारी दी है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 62,172 छात्रों ने 2 कट ऑफ के तहत आवेदन किया है। वहीं इनमें 7546 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 15,698 छात्रों के शुल्क जमा कर दिया है।
तीसरी कटऑफ लिस्ट का हो रहा इंतजार –
दिल्ली यूनिवर्सिटी मे एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों को तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी होने का बेहद इंतज़ार है, छात्र वेबसाइट चेक करते रहे और देखना दिलचस्प होगा की तीसरी कटऑफ लिस्ट कितनी फिसदी तक आती है।
तिरुपति बालाजी कन्या महाविद्यालय मे किया गया मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
मेरठ :
तिरुपति बालाजी कन्या महाविद्यालय मे खजूरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) टीम द्वारा 22 अक्टूबर को महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्म सुरक्षा और सम्मान हेतु मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय हाल मेँ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी और मुस्कुराएगा इंडिया मिशन की मानसिक सलाहकार डॉ भावना शर्मा के निर्देशन मे मिशन शक्ति 2020 का संचालन किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट व अन्य द्वारा दिया गया प्रशिक्षण –
बता दें कि सबसे पहले सरस्वती माँ की उपासना, माल्यार्पण और दीपप्रज्वलन के उपरांत कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट श्री विनीत, नेशन कोच अजय उपाध्याय, ब्लैक बेल्ट जगदीश पवार, राष्ट्रीय मेडलिस्ट कु. इमला और नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कु. सलोनी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। गाँव के क्षेत्र में लड़कियों के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण से बालिकाओं में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।
मुस्कुराएगा इंडिया मिशन की मानसिक सलाहकार डॉ भावना शर्मा ने इस पर कहा –
“अपमान ना कर नारी का, इनके बल पर जग चलता है, पुरुष भी तो जन्म लेते ही, इनकी गोद मे किलकारी भरता है।”
प्राचार्य डॉ ओमकार त्यागी ने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति आवाज़ उठाने और आत्मविश्वास पैदा करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यशाला मेँ 35 स्वयंसेवियों ने भाग लिया और बड़े उत्साह के साथ अपनी सुरक्षा के दावपेंच सीखें। इनमें इंदु, ज्योति, अंजलि, रितिका, तनु, सोनिया, पूजा सोनिका, मोनिका, भारती चाहत, फराह ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। संस्थापक डॉ एम पी त्यागी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया, महाविद्यालय कर्मचारी रमेश, कृष्णा और अमित कुमार का सहयोग रहा।




