इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़ी मुख्य खबरें (ऑनलाइन काउंसिलिंग विशेष)
विश्वविद्यालय के पांच विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित

लखनऊ :
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया का आगाज शुक्रवार यानी 30 अक्तूबर से होगा। विश्वविद्यालय ने पांच विषयों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। इनमें बीएएलएलबी एक्स सेमेस्टर, एमएससी इन कॉग्नेटिव साइंस पांचवें सेमेस्टर, बीटेक पांचवें सेमेस्टर, एमटेक प्रथम सेमेस्टर और एमए/एमएससी प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर शामिल हैं।
अनुत्तीर्ण व अंक सुधार परीक्षा के शुल्क संबंधित इकाई में करें जमा –
परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस, बीकॉम भाग दो सत्र 2019-20 के अनुत्तीर्ण व अंक सुधार परीक्षा परीक्षा के लिए अर्ह छात्र-छात्राएं 21 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच अपने शुल्क संबंधित इकाई में जमा कर दें। इसके अलावा एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर और एलएलबी द्वितीय व चतुर्थ तथा बीएएलएलबी द्वितीय/चतुर्थ/छठें/आठवें सेमेस्टर के द्वितीय परीक्षा 2018-19 एवं 2019-20 के अर्ह छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए अपना आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क के साथ पांच नवंबर तक संबंधित विभाग में जमा कर दें।
विवि की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे दस्तावेज –
बीकॉम की ऑनलाइन काउंसिलिंग लिए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेश प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने गुरुवार को बीकॉम में दाखिले के लिए कटऑफ मेरिट जारी कर दिया है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। बीकॉम में तीन चरणों में होने वाली काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को इविवि की वेबसाइट https://ecounselling.nic.in/ अथवा www.aupravesh2020.com अथवा www.allduniv.ac.in पर दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फिर उसका सत्यापन कराया जाएगा। पहले दिन 192 या इससे अधिक अंक पाने वाले सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं, एसटी के उन सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है, जो प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए।
ये भी पढ़ें – बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तहत रेगुलर मोड के उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉट, ऐसे करें चेक
02 नवंबर की शाम 05 बजे तक फीस होंगे जमा –
शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शनिवार की शाम पांच बजे तक विकल्प चयन और दस्तावेज अपलोड करना होगा। 01 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सीट आवंटन और 02 नवंबर की शाम 05 बजे तक फीस जमा होगी। वहीं, एक नवंबर को एससी वर्ग में न्यूनतम 149 व उससे अधिक तथा एसटी वर्ग के सभी और विभिन्न श्रेणी में 192 अंक व उससे अधिक अंक पाने वालों की काउंसिलिंग होगी। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विकल्प का चयन और दस्तावेज अपलोड करना होगा।
ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा फीस –
दो नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सीट आवंटन फिर तीन नवंबर की शाम पांच बजे तक फीस जमा करना होगा। दो नवंबर को ओबीसी वर्ग में 174 व उससे अधिक और ईडब्ल्यूएस में 176 व उससे अधिक अंक पाने वालों की काउंसिलिंग होगी। उसी दिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विकल्प का चयन और दस्तावेज अपलोड करना होगा। तीन नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सीट आवंटन फिर चार नवंबर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन मोड में फीस जमा करना होगा।
काउंसिलिंग में अपलोड करें दस्तावेज –
प्रवेश प्रकोष्ठ की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र की संख्या के साथ पहले अपने कटऑफ की जांच करें। फिर अपनी जन्मतिथि दर्ज कर खुद को पंजीकृत करें। पंजीकरण के बाद डैशबोर्ड में प्रवेश करें। इसके बाद दस्तावेज अपलोड पृष्ठ पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकों का विवरण भरें। फिर मूल दस्तावेजों अधिकतम एक एमबी में स्कैन कॉपी जेपीजी, जेपीइजी अथवा पीडीएफ में अपलोड करें। दस्तावेज अपलोड होने के बाद अंतिम सबमिशन के साथ आगे बढ़ें। दस्तावेजों की स्थिति स्टेटस पर क्लिक कर देखी जा सकेगी।
ये भी पढ़ें – यूपीएससी ने 345 पदों के लिए सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा का नोटिस किया जारी, आवेदन शुरू
स्टेटस टैब पर जाकर देखें सीट आवंटन की स्थिति –
अभ्यर्थी लॉगिन टैब पर ऑप्ट प्रेफरेंस पर क्लिक करके अपने विषय कॉम्बिनेशन का चुनाव कर सकते हैं। हालांकि, यह केवल बीए और बीएससी के लिए है। दस्तावेज सत्यापन स्थिति देखने के लिए नियमित आधार पर स्टेटस टैब पर जाकर सीट आवंटन का स्थिति भी देखी जा सकेगी। सीट आवंटन की पुष्टि के बाद पेमेंट लिंक से फीस जमा करनी होगी। खास बात यह है कि यदि तय समय में अभ्यर्थी शुल्क नहीं जमा कर सके तो वह सीट अगले उम्मीदवार को मेरिट के आधार पर आवंटित कर दी जाएगी।
हॉस्टल और मेस का शुल्क बकाया तो रुकेगा रिजल्ट –
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) और ट्रस्ट के हॉस्टलों में रहने वाले छात्र यदि हॉस्टल और मेस का शुल्क जमा नहीं करेंगे तो उनका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ल ने इसका नोटिस भी जारी कर दिया है। साथ ही सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इविवि और ट्रस्ट के अधिकाश हॉस्टलों में छात्रों का मेस शुल्क बकाया रहता था। वह बकाया राशि का भुगतान किए बगैर हॉस्टल छोड़कर चले भी जाते थे। इस वजह से आर्थिक चोट भी पहुंच रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी अधीक्षकों के साथ बैठक हुई। इसमें यह सर्वसम्मति से प्रस्ताव से रखा गया कि हॉस्टल और मेस का शुल्क जमा करने पर ही परीक्षा परिणाम जारी किया जाए।
हॉस्टल खाली करने से पूर्व नो ड्यूज प्रमाणपत्र जरुरी –
इसके बाद इस मसले पर कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल, परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय, डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह और वित्त अधिकारी डॉ. सुनीलकांत मिश्र को शामिल किया गया। कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि हॉस्टलों के अंत:वासी हॉस्टल और मेस का शुल्क नहीं जमा करेंगे जो उनका परिणाम रोक दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के लिए अंत:वासियों को हॉस्टल खाली करने से पूर्व परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में नो ड्यूज प्रमाणपत्र देना होगा। हॉस्टलों में रिक्त सीटों का ब्यौरा मांगा।




