सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के मार्क्स जारी, ऐसे करें चेक
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के प्रधान चरण में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिये है। आयोग ने सीएसई 2021 मेन में सफल घोषित उम्मीदवारों के साथ-साथ असफल रहे उम्मीदवारों के भी मार्क्स अलग-अलग जारी किये।

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के प्रधान चरण में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिये है। आयोग ने सीएसई 2021 मेन में सफल घोषित उम्मीदवारों के साथ-साथ असफल रहे उम्मीदवारों के भी मार्क्स अलग-अलग जारी किये। जो उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा 2020 में सम्मिलित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर दिये गये लिंक से या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोर देख सकते हैं।
इससे पहले, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट 24 सितंबर को जारी किया था। उसके बाद, यूपीएससी ने कटेगरी के अनुसार, कटऑफ मार्क्स जारी कर दिये थे। सिविल सर्विस प्रीलिम्स, मेंस और फाइनल कटऑफ मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। upsc.gov.in पर जाकर उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं। वहीं, वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया था कि परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के मार्क्स (स्कोर) उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें – फिर बढ़ी गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, अब कल तक करें लेट फीस के बिना अप्लाई
इन स्टेप से चेक करें सिविल सेवा परीक्षा 2020 की कटऑफ लिस्ट
कटऑफ लिस्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध एग्जामिनेशन सेक्शन में सिविल सर्विस एग्जाम 2020 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां कटऑफ लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां पीडीएफ फॉर्म में प्रीलिम्स, मेंस और ओवरऑल कटऑफ लिस्ट उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार कटेगरी के अनुसार, कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।
बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा 2020 के फाइनल रिजल्ट के अनुसार, कुल 761 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गयी है। जिसमें जनरल वर्ग के लिए 263, ईडब्ल्यूएस के लिए 86, ओबीसी के लिए 229, एससी के लिए 122 और एसटी वर्ग के लिए 61 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा, 151 अनुशंसित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी प्रोविजनल है।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 10 अक्टूबर, 2021 को किया जाना है। हालांकि, पूर्व शेड्यूल के मुताबिक, यह परीक्षा मई में आयोजित की जानी थी, जिसे कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं ग्रुप A और ग्रुप B में नियुक्तियां की जाती हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।



