NewsSchool Corner

MP Board 2nd Exam: आवेदन की आखिरी तारीख आज, तुरंत करें अप्लाई—7 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

एमपी बोर्ड 2nd बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र आज यानी 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 से 25 मई तक करवाया जायेगा।

नई दिल्ली। MP Board 2nd Exam: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं वे 2nd बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए कल यानी 22 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रखें कि द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करना अनिवार्य है।

MP Board 2nd Exam 2026 टाइम टेबल

बोर्ड द्वारा जारी किये गए टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 7 मई से लेकर 19 मई 2026 तक वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 7 मई से 25 मई 2026 तक करवाया जायेगा। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- भूख बनाम पढ़ाई: कंधों पर बोरा, हाथों में किताब नहीं—इस देश में 32 लाख बच्चे स्कूल से दूर

कैसा रहा था रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट एक साथ 15 अप्रैल को जारी किया गया था। हाई स्कूल का परिणाम 73.42 प्रतिशत एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 76.01% दर्ज किया गया था।

10th क्लास टाइम टेबल

परीक्षा तिथिविषय
7 मई 2026हिन्दी
8 मई 2026मराठी, गुजराती,पंजाबी, सिंधीमूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिये- चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर
9 मई 2026उर्दू
11 मई 2026गणित (बेसिक, स्टैंडर्ड)
12 मई 2026NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स (AI)
13 मई 2026संस्कृत
14 मई 2026सामाजिक विज्ञान
16 मई 2026विज्ञान
19 मई 2026अंग्रेजी

 12th क्लास टाइम टेबल

परीक्षा तिथिविषय
7 मई 2026बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पखावज
8 मई 2026हिंदी
9 मई 2026रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
11 मई 2026NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा
12 मई 2026भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
13 मई 2026भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य
14 मई 2026कृषि, होम साइंस (कला समूह), एकांउटेन्सी
15 मई 2026संस्कृत
16 मई 2026अंग्रेजी
18 मई 2026बायोलॉजी
19 मई 2026ड्राइंग एंड डिजाइन
20 मई 2026समाज शास्त्र
21 मई 2026गणित, मनोविज्ञान
22 मई 2026इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
23 मई 2026उर्दू, मराठी
25 मई 2026राजनीति शास्त्र

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!