Sports

मुंबई-चेन्नई ने 5-5 बार जीता खिताब, दिल्ली-पंजाब अब भी इंतजार में: 2008 से 2025 तक IPL चैंपियनों की पूरी लिस्ट

विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर ही आईपीएल से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में आप यहां से आईपीएल शुरू होने से लेकर अब तक की चैंपियन टीम्स की लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं जो आपकी तैयारी के लिए बेहतर होगा।

नई दिल्ली। हमारे देश में क्रिकेट को धर्म के रूप में पहचान मिली हुई है। क्रिकेट से जुड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन हमारे देश में प्रतिवर्ष करवाया जाता है जिसमें देश-विदेश के प्लेयर्स भाग लेते हैं। यह लीग 2 महीने तक चलती है जिसका क्रेज बच्चों से लेकर बड़ों तक में रहता है। चूंकि आईपीएल का महत्व इतना ज्यादा है इसीलिए भर्ती परीक्षाओं से लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
ऐसे में आईपीएल से रिलेटेड कई सवाल जैसे- अब तक कौन कितनी बार चैंपियन बन चुका है या कौन से टीम किस वर्ष आईपीएल जीती थी जैसे सवाल पूछे जाते हैं। इन सभी सवालों के जवाब आप यहां से पा सकते हैं। हम यहां वर्ष 2008 से 2025 तक आईपीएल जीतने वाली टीमों की लिस्ट प्रदान कर रहे हैं।

वर्ष 2008 से 2025 तक आईपीएल जीतने वाली टीमों के नाम

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत वर्ष 2008 से की गई थी। अब तक इसके 18 सीजन का आयोजन किया जा चुका है। आप यहां से प्रत्येक साल के अनुसार IPL Winning Team के साथ ही Runners-up आदि की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- छात्रों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए UGC ने बड़ा निर्देश दिया है। अब कॉलेज कैंपस में छात्रों के फिजिकल और मेंटल हेल्थ का ध्यान रखा जाएगा जिसके लिए कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में एक्सपर्ट की तैनाती की जाएगी।

वर्षविजेताउप-विजेता
2008राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्स
2009डेक्कन चार्जर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंस
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्स
2013मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स
2014कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स XI पंजाब
2015मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स
2016सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपरजायंट
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबाद
2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स
2020मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्स
2021चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्स
2022गुजरात टाइटंसराजस्थान रॉयल्स
2023चेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाइटंस
2024कोलकाता नाइट राइडर्ससनराइजर्स हैदराबाद
2025रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुपंजाब किंग्स

5-5 बार मुंबई और चेन्नई 5 बार बन चुके चैंपियन

आपको बता दें कि आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हैं। दोनों ही टीमों ने अब तक 5-5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। इन टीम्स के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दो बार खिताब जीता है। बाकी कई टीमों ने केवल 1 बार आईपीएल खिताब जीता है।

पंजाब और दिल्ली अभी भी खाली हाथ

आईपीएल के 18 सीजन बीत चुके हैं लेकिन प पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीतीं हैं। इन टीमों ने सभी 18 सीजन खेलें हैं। इन टीम्स के अलावा लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) भी अभी तक ट्रॉफी से दूर है।

IPL 2026: इन डेट्स में खेला जायेगा 19वां सीजन

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी जो और फाइनल 31 मई को खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग ले रहीं हैं।
वर्तमान समय में आईपीएल में कुल 10 टीमें खेल रही हैं। इस वर्ष खेल रही सभी टीमों के नाम और उनके कप्तान के नाम निम्नलिखित हैं-

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) (ऋतुराज गायकवाड़)
  • मुंबई इंडियंस (MI) (हार्दिक पांड्या)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) (रजत पाटीदार)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) (अजिंक्य रहाणे)
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) (पैट कमिंस)
  • राजस्थान रॉयल्स (RR) (रियान पराग)
  • गुजरात टाइटन्स (GT) (शुभमन गिल)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) (ऋषभ पंत)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC) (अक्षर पटेल)
  • पंजाब किंग्स (PBKS) (श्रेयस अय्यर)

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!