Indian NewsResearch Institutes

प्रतिदिन 15- 20 मिनट योग अवश्य करें: उदय सिंह

लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन साइंस एंड डेवलपमेंट में बुधवार को योग शिविर आयोजित किया गया। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने योग के विभिन्न आसन जैसे प्राणायाम, ताड़ासन आदि का अभ्यास किया।

इंस्टीट्यूट के संस्थापक निदेशक प्रो. उदय सिंह ने योग अभ्यास के बारे में अपने अनुभव और ज्ञान को साझा किया। शिक्षकों ने मनुष्य के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को प्रतिदिन कम से कम 15-20 मिनट योग करने की सलाह दी।

योग से स्वस्थ होता है शरीर और दिमाग : अंजनी दुबे 

योग प्रशिक्षक डॉ अंजनी कुमार दुबे ने ‘उत्कृष्टता की ओर’ विषय पर उत्कृष्ट व्याख्यान भी दिया। प्रतिभागियों को हमारे जीवन में योग को वैज्ञानिक प्रासंगिकता और महत्व के बारे में बताया। जानकारी दी कि कैसे योग का अभ्यास स्वस्थ शरीर और दिमाग के लिए करना चाहिए। काम के तनाव को योग कम करने में सहायता करता है।

योग के बाद व्यंजन का स्वाद 

सत्र के अंत में डॉ. अजीत कुमार पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी को दोपहर का भोजन परोसा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!