मोबाइल ऐप के ज़रिए 1 अक्टूबर से शुरू होगी नागपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

नागपुर।
महाराष्ट्र के नागपुर विश्वविद्यालय मे एक अक्टूबर से अंतिम वर्ष की परीक्षा का आयोजन हो रहा है। सोमवार को अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 78000 विद्यार्थी एक मोबाइल ऐप के माध्यम से अंतिम वर्ष की परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के हिसाब से चलेंगी।
गूगल प्लेस्टोर से करें डाउनलोड –
विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति के निदेशक प्रफुल्ला साबले ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विद्यार्थी अपने एंड्रायड फोन पर गूगल प्लेस्टोर या नागपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.nagpuruniversity.ac.in से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में ही परीक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश होंगे तथा विद्यार्थी अभ्यास के लिए छद्म परीक्षा कर सकते है।
यहां पढ़ें – बीएचयू का नया एकेडमिक कैलेंडर हुआ जारी, नए सत्र 2020-21 में होना है लागू
बहुविकल्पीय 50 प्रश्न होंगे –
साबले ने कहा, ऑनलाइन परीक्षा में बहुविकल्पीय 50 प्रश्न होंगे जिनमें से विद्यार्थियों को 25 हल करने होंगे। हर प्रश्न के दो अंक होंगे। विद्यार्थी 25 से अधिक प्रश्न हल कर सकते हैं और श्रेष्ठ 25 प्रश्न मूल्यांकन के लिए चुन लिए जाएंगे।”



