Indian NewsNewsSchool Corner

दिल्ली-NCR में NCERT की नकली किताबों के बड़े काले कारोबार का पर्दाफाश; भारी मात्रा में पायरटेड बुक्स जब्त।

सावधान! दिल्ली-NCR में बिक रही हैं NCERT की नकली किताबें; छापेमारी में 44,000 से ज्यादा पायरटेड बुक्स बरामद।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली एनसीईआरटी किताबों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गाजियाबाद के लोनी में एक अवैध प्रिंटिंग फैक्ट्री से 44,862 नकली किताबें, दो प्रिंटिंग मशीनें और अन्य सामग्री जब्त की गई, जिनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पुलिस ने सुमित, विनोद जैन और कनिष्क नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली-एनसीआर में नकली किताबें सप्लाई कर रहे थे।

मोहम्मद साकिब, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने नकली और पायरेटेड NCERT पाठ्यपुस्तकों की अवैध छपाई और आपूर्ति करने वाले एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 44,862 नकली एनसीईआरटी किताबें बरामद की हैं।

इसके अलावा दो ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन, बड़ी मात्रा में पेपर रील, प्रिंटिंग इंक और एल्यूमिनियम प्लेटें भी जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने सुमित, विनोद जैन और कनिष्क तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक अवैध प्रिंटिंग फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जहां एनसीईआरटी की नकली किताबें छापकर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जा रही थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!