CollegesIIT/EngineeringIndian News

E-Summit 26 : IIT रुड़की के उद्यमिता शिखर सम्मेलन में होगा खास, शार्क टैंक के निवेशकों को नीलकंठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के 26 विद्यार्थी दिखाएंगे इनोवेशन और बिजनेस का कौशल

E-summit 2026

मेरठ : IIT रुड़की का E-Summit 26 यानी उद्यमिता शिखर सम्मेलन विद्यार्थियों के स्टार्टअप को बूस्टर डोज़ देने वाला है। यह प्रतिष्ठित आयोजन देशभर के प्रमुख आईआईटी, नामी शैक्षणिक संस्थानों, उभरते स्टार्टअप्स, अनुभवी उद्यमियों और उद्योग विशेषज्ञों का एक साझा मंच है। ई-समिट 26 में 100 से अधिक स्टार्टअप्स, उद्योग विशेषज्ञ, सफल उद्यमी तथा ‘शार्क टैंक’ जैसे चर्चित निवेशकों की मौजूदगी में अपने आइडिया का प्रजेंटेशन देंगे । 06 से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में नीलकंठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के 26 विद्यार्थी अपना कौशल और बिजनेस माडल दिखाएंगे।

E-Summit 26 विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता की दुनिया को करीब से समझने और अपने विचारों को साकार करने का एक उत्कृष्ट मंच है। एक ही स्थान पर उद्यमशील प्रतिभाओं का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। ऐसे आयोजनों से छात्रों में नई सोच, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और उद्योग की वास्तविक समझ विकसित होती है, जो उनके करियर को नई दिशा देती है।”
-डॉ. योगेश भोमिया, डायरेक्टर जनरल, नीलकंठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स

आईआईटी रुड़की रवाना हुआ दल
नीलकंठ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भोमिया ने विद्यार्थियों का दल रवाना किया।उन्होंने कहा कि IIT रुड़की के साथ इस सहयोग से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय मार्गदर्शन और व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जिससे वे भविष्य में स्टार्टअप, तकनीक और नवाचार आधारित क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विद्यार्थियों को E-Summit 26 के लिए रवाना करते समय संस्थान के डायरेक्टर डॉ. विशाल कोहली एवं डॉ. अमित गुप्ता ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। फैकल्टी सदस्य कपिल अग्रवाल, नेहा, रिया, लक्ष्य, इंतजार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

ई-समिट IIT रुड़की 2026 (6-8 फरवरी) की मुख्य विशेषताएं:
-उद्देश्य: स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन, नेटवर्किंग, और निवेश के अवसर प्रदान करना।
-सत्र: इसमें 30 से अधिक विशेषज्ञ वक्ता, पैनल चर्चाएं, फायरसाइड चैट, और 10 से अधिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

-प्रमुख कार्यक्रम:
मिलियन डॉलर पिच (Million Dollar Pitch):स्टार्टअप्स के लिए निवेशकों के सामने लाइव पिचिंग का अवसर।
स्टार्टअप एक्सपो (Startup Expo): 30 से अधिक स्टार्टअप्स द्वारा उत्पादों और बिजनेस मॉडल का प्रदर्शन।
पैनल चर्चा: वेंचर कैपिटल (फंडिंग ट्रेंड्स), गेमिंग और उभरती तकनीक, और संस्थापक पैनल।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!