12 सितंबर को होगी नीट 2021 परीक्षा, 9 सितंबर को जारी हो सकता है प्रवेश पत्र, यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली। एनटीए द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट 2021 की परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने NEET 2021 की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब एनटीए 9 सितंबर, 2021 को नीट 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने जा रहा है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में दी जानकारी
एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी कि है जिसे मुताबिक नीट 2021 के लिए प्रवेश पत्र, परीक्षा से केवल तीन दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। नीट 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से तीन दिन पहले यानी 9 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – आज से खुले उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालय तथा इंटर कॉलेज, जानिए विद्यालय निरीक्षण के प्रमुख बिंदु
नीट 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
- नीट 2021 प्रवेश पत्र 9 सितंबर, 2021
- नीट 2021 परीक्षा 12 सितंबर, 2021
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in
आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि कल यानी 15 अगस्त, 2021 नीट 2021 के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि थी। एनटीए ने छात्रों को नीट 2021 पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए अधिक समय देने के लिए इस तारीख को बढ़ाया दिया था।
इस वजह से बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि
इसके अलावा, यह भी बता दें कि बीएससी नर्सिंग छात्रों की मांगों को समायोजित करने के लिए NEET 2021 पंजीकरण को भी बढ़ाया गया था। इस बार नीट 2021 भारत के बाहर भी आयोजित किया जाएगा क्योंकि भारत सरकार ने अब कुवैत शहर में पिछले एक के अलावा दुबई में एक नया केंद्र स्थापित किया है।



