NEET PG 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी, जल्द एक्टिव होगा लिंक, यूं कर पाएंगे चेक
पोस्ट ग्रेजुएट के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2021) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर देखा जा सकता है

नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने NEET PG 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट का लिंक जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। रिजल्ट एक मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है और इसमें रोल नंबर, अंक (800 में से) और उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त रैंक जैसे विवरणों का उल्लेख है। NEET PG 2021 परीक्षा इस साल 11 सितंबर, 2021 को देश भर में 260 से अधिक शहरों और 800 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। रिजल्ट के साथ सभी कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ भी जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें – PM पोषण शक्ति निर्माण योजना शुरू करेगी सरकार, 5 वर्ष तक करोड़ों बच्चों को दिया जाएगा मुफ्त में भोजन
NEET PG 2021 Result ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें।
Qualifying Cut-Off
| कैटेगरी | Minimum Qualifying/Eligibility Criteria | Cut-off Score (800 में से) |
|---|---|---|
| जनरल कैटेगरी (UR/EWS) | 50th Percentile | 302 |
| SC/ST/OBC, (SC/ST/OBC के PwD को मिलाकर) | 40th Percentile | 265 |
| UR-PwD | 45th Percentile | 283 |
जल्द जारी होगी NEET UG की आंसर-की
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द नीट परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी जाएगी। NEET 2021 परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG) की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था वे आंसर-की इस वेबसाइट पर जाकर ही चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा।
आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार लॉग इन कर ही आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आंसर-की में अगर कोई आपत्ति पाई जाएगी तो इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही छात्रों का रिजल्ट तैयार होगा।



