
नई दिल्ली।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2020 की ‘आंसर की’ को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो रविवार को खोल दी है। यदि किसी अभ्यर्थी को नीट परीक्षा के प्रश्नों या उत्तर को लेकर आपत्ति है तो वह 27 सितंबर से 29 सितंबर को दोपहर दो बजे तक एनईईटी की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर आपत्ति दर्ज करा सकते है।
यहां पढ़ें – डीयू की कटऑफ लिस्ट का शेड्यूल जारी, 12 अक्टूबर को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
नीट परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को हुआ था –
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 14 सितंबर को ट्वीट कर बताया था कि नीट में पंजीकृत कुल 15.97 छात्रों में से 14.37 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। आंसर-की जारी होने पर उन्हें उत्तरों के प्रति आपत्ति जताने का मौका भी दिया जाएगा। नीट 2020 का आयोजन 13 सितंबर को किया गया जिसकें आंसर की एनटीए ने 26 सितंबर 2020 (शनिवार) को जारी कर दी है। नीट 2020 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी नीट की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in से नीट 2020 की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।



