NEET UG Reform 2026: केंद्र सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान, JEE की तरह दो चरणों में हो सकती है नीट परीक्षा

नई दिल्ली। NEET UG Reform 2026: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनमे में बताया कि नीट-यूजी को जेईई मेन-एडवांस्ड मॉडल की तरह दो चरणों में आयोजित करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) फॉर्मेट में कराने की संभावना भी तलाशी जा रही है।
यह प्रस्ताव पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर दयर कई याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सामने आया, जिसमें नेशनल टेसग एजेंसी (NTA) के कामकाज में सुधार की मांग की गई थी। सरकार के मुताबिक, यह कदम परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।
दो चरणों वाला मॉडल लागू होने से प्रवेश प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित ह सकती है, जबकि कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ी की आशंका कम होने की उम्मीद है। मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त को होनी है, जिसमें कोर्ट सरकार के सुधर प्रस्तावों पर विचार करेगा। अगर यह बदलाव लागू होता है, तो यह नीट-यूजी के इतिहास में सबसे बड़े सुधारों में से एक होगा, जिसका असर देशभर के लाखों मडिकल अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।



