नोएडा एजुकेशनल एकेडमी में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे, छोटे-छोटे बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
UKG की छात्रा वैष्णवी ने मोहा सबका मन

Noida News: नोएडा के 110 स्थित नोएडा एजुकेशनल एकेडमी पब्लिक स्कूल में शनिवार को दादा दादी दिवस (ग्रैंड पेरेंट्स डे) मनाया गया. इस अवसर पर नोएडा एजुकेशन एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में कक्षा एक और कक्षा दो के भी बच्चों ने शिरकत की. स्कूल प्रशासन ने बच्चों के अभिभावकों विशेष रूप से दादा-दादी और नाना-नानी को आमंत्रित किया था. अपने अभिभावकों के सामने छोट-छोटे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया. यूकेजी क्लास के सेक्शन-बी में पढ़ने वाली वैष्णवी की प्रस्तुति को लोगों ने बेहद पसंद किया. तालियों के साथ लोगों ने वैष्णवी का मनोबल बढ़ाया.
इस मौके पर स्कूल की प्रिसिंपल दीपा भट्ट और क्लास टीचर मिताली ने वैष्णवी की जमकर तारीफ की.कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई. इसके बाद गणपति बप्पा मोर्या के गाने के धुन पर एलकेजी के छात्रों ने कार्यक्रम पेश किया. इसके बाद यूकेजी के छात्रों ने ‘त्वमेव माता च पिता त्वमेव’ गीत गाकर अपने ग्रैंड पेरेंट्स डे का स्वागत किया. इस गीत के बाद ‘ये दिल आया है बहार’ के धुन पर यूकेजी के छात्रों ने डांस किया. रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए छोटे-छोटे बच्चों ने अपने परफार्मेंस से सबको प्रभावित किया.

कार्यक्रम के अंत में बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को मंच पर बुलाया गया. कार्यक्रम के आयोजकों ने ग्रैंड पेरेंट्स से एक गेम खिलवाया. विनर को सम्मानित भी किया गया. स्कूल की प्रिसिंपल दीपा भट्ट ने आये हुए सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया.

उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रम स्कूल में हमेशा आयोजित किए जाते हैं. कार्यक्रम में स्कूल के मैनेजर समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. स्कूल के मैनेजर ने भी आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों के परिजनों के आने से उनका उत्साह और बढ़ता है.



