एनटीए ने जारी किया B.Sc नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए नोटिफिकेशन, स्टूडेंट्स पढ़ें पूरी अपडेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने बीएससी नर्सिग कोर्स में दाखिले के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक जो भी उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने बीएससी नर्सिग कोर्स में दाखिले के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, जो भी उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही एनटीए ने इस कोर्स में दाखिले के लिए शैक्षणिक योग्यता से संबंधित नियम भी जारी किए हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
- इसके मुताबिक, उम्मीदवार ध्यान दें कोर्स में दाखिले के लिए एक उम्मीदवार को पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) और अंग्रेजी के विषयों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। अभ्यर्थी को 12वीं में छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने चाहिए। इसके अलावा वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों के अंक 40% होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को बीएससी नर्सिग में दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्र की गणना उस वर्ष की 31 दिसंबर तारीख तक की जाएगी, जिस साल आप एडमिशन ले रहे हैं।
- वहीं ऐसे में उम्मीदवार, जो राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टेट ओपन स्कूल और केंद्र सरकार द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनआईओएस) से हैं और उन्होंने 12वीं में विज्ञान विषय और अंग्रेजी ही बतौर सब्जेक्ट लिया है, वे भी इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
यह भी पढ़ें – PGCIL में अपरेंटिस के 1110 पदों के लिए शुरू हुए आवेदन, ऐसे करें आवेदन
10 अगस्त तक करें अप्लाई
बीएससी नर्सिंग में एडमिशन चाहने वाले स्टूडेंट्स नीट 2021 परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एनटीए ने नीट एप्लीकेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 10 अगस्त 2021 (शाम 5 बजे तक) कर दी है। वहीं अभ्यर्थी ध्यान दें कि नीट यूजी परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 11 अगस्त से 14 अगस्त के बीच ओपन की जाएगी। यह 14 अगस्त की दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र में कोई गड़बड़ी हो तो उसे ठीक कर सकते हैं। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।



