NTA यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, यहां देखें नई तारीख
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा की पूरी डिटेल देख सकते हैं।

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों को बढ़ा दिया गया है। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा की पूरी डिटेल देख सकते हैं। एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा 17 से 25 अक्टूबर के बीच में आयोजित की जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि उम्मीदवारों से कई अनुरोध प्राप्त होने के बाद परीक्षाओं को डाला गया है। साथ ही कहा है कि कई अन्य परीक्षाओं की तारीखों के साथ यूजीसी नेट की परीक्षा की तारीख तकरार रही है इस वजह से परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। जारी नोटिस के मुताबिक दिसंबर 2020 सत्र और जून 2021 सत्र की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।।
यह भी पढ़ें – सीएसआईआर-सीरी में संपन्न हुआ ‘शिल्प’ कार्यक्रम के प्रथम बैच का प्रशिक्षण, प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र
कोरोना के चलते परीक्षा में देरी
पहले दिसंबर 2020 सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा 2 मई से 17 मई 2021 के बीच होने वाली थी। लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। यूजीसी नेट दिसंबर 2020 के लिए आवेदन की प्रकिया फरवरी-मार्च 2021 में चली थी। कोरोना के चलते दिसंबर 2020 सत्र की परीक्षा के आयोजन और जून 2021 की आवेदन की प्रक्रिया में देरी हुई, इसलिए दोनों सत्रों की परीक्षा को एक साथ करवाया जा रहा है।
NTA ने दी जानकारी
एनटीए ने अपने एक नोटिस में कहा, “एजेंसी को छात्र समुदाय से पता चला है कि 10 अक्टूबर की परीक्षा तारीख कुछ प्रमुख परीक्षाओं के साथ टकरा रही है। भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें होने वाली कठिनाई को दूर करने के लिए, यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 साइकल की कुछ तारीखों को रिशेड्यूल करने का निर्णय लिया गया है।”
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र, डेट, शिफ्ट और टाइम की सूचना होगी। यूजीसी नेट परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ सेल्फ डिक्लेशन फॉर्म (भरा हुआ), एक साधारण बॉल प्वॉइंट पेन, अटेंडेंस शीट पर लगाने के लिए अतिरिक्त फोटोग्राफ और फोटो आईडी लेकर जाना होगा।
एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब इसे डाउनलोड कर लें।
- एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका प्रिंट ले लें।



