Sports
Trending
Paris Olympics 2024: हॉकी में भारत का जीत से आगाज, सांस रोक देने वाले मैच में न्यूजीलैंड को हराया।
Paris Olympics 2024: Indian Hockey Team

लखनऊ: भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर ओलंपिक में अपने अभियान की जीत से शुरुआत की। टोक्यो में भारत ने 41 साल के बाद कांस्य पदक जीता था। इस बार ग्रुप बी में भारत के लिए चुनौती कठिन मानी जा रही है लेकिन जीत से शुरुआत के साथ भारतीय टीम ने अपने तेवर दिखा दिए हैं।
चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें एक समय 2-2 से बराबरी पर थी। मैच खत्म से एक मिनट पहले हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल भारत की जीत सुनिश्चित कर दी थी। अंतिम क्षणों में न्यूजीलैंड ने प्रयास किया लेकिन भारतीय टीम को जीत से नहीं रोक सकी। अब भारत का मैच सोमवार को अर्जेंटीना से होगा।



