Paris Olympics: नीरज चोपड़ा को सिल्वर, बने देश के सबसे सफल ओलंपियन, पाकिस्तान के नदीम को गोल्ड
Paris Olympic 2024

लखनऊ: नीरज ने लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीता है. नीरज ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने के बाद एक और मेडल जीता. इस ओलंपिक का गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता.
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल हासिल किया. 8 अगस्त (गुरुवार) को पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में खेले गए फाइनल में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर दूर जैवलिन फेंका. यह इस सीजन नीरज का सबसे बेस्ट थ्रो रहा. नीरज ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में मेडल जीता है. नीरज ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने के बाद एक और मेडल जीता. नीरज एक गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं.



