PBKS vs DC: दिल्ली का ऐतिहासिक रनचेज, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम—पंजाब के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। सोमवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

नई दिल्ली। PBKS vs DC: मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी की घातक गेंदबाजी के बाद अक्षर पटेल और डेविड मिलर की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। सोमवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रियांश आर्या (56) और श्रेयस अय्यर (59*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए अर्शदीप और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए जबकि बेन ड्वार्शुइस और मार्कस स्टोइनिस के नाम एक-एक विकेट रहा।
पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ
यह भी पढ़ें- JNV LEST Result 2026: नवोदय विद्यालय ने जारी किया 11वीं लेटरल एंट्री परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

पंजाब की पारी
कूपर 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान श्रेयस 36 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शेडगे ने आठ गेंदों में 21 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट निकाले। मुकेश कुमार को एक विकेट हाथ लगा।
दिल्ली की पारी
यहां से डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 28 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों के साथ 51 रन बनाए, जबकि आशुतोष ने 10 गेंदों में 24 रन की तूफानी पारी खेली। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट हासिल किए। बेन ड्वार्शुइस और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट निकाला।



