जेईई एडवांस्ड में छात्रों को तीन मौके देने की तैयारी, कोरोना के चलते सिर्फ अगले वर्ष के लिए विशेष मौका

नई दिल्ली।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पहली बार छात्रों को जेईई एडवांस में तीसरा मौका देने की तैयारी चल रही है। कोविड-19 के चलते सरकार सिर्फ एक वर्ष के लिए तीसरा विशेष अवसर देने की तैयारी कर रही है। अभी तक एक छात्र दो बार जेईई एडवांस में भाग ले सकता है। 13 अक्तूबर को इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) की विशेष बैठक बुलाई गई है। यह चांस जीरो ईयर के तहत होगा। इसमें सभी 23 आईआईटी के डायरेक्टर, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, यूजीसी, एआईसीटीई व एनटीए के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
जेईई एडवांस 2021 में छात्रों को मिलेगा तीसरा चांस –
सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जेईई मेन्स में एक छात्र को तीन बार व जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए 2 मौके दिए है। कोविड-19 के चलते छात्रों की मांग के आधार पर जेईई एडवांस्ड में एक तीसरा चांस देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह प्रस्ताव जैब बैठक में लाया जाएगा। यदि सभी आईआईटी समेत अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि इस प्रस्ताव को पारित कर देते हैं तो फिर जेईई एडवांस 2021 में छात्रों को तीसरा चांस मिलेगा। हालांकि यह मौका उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिनके दोनों चांस समाप्त हो चुके हैं और कोविड-19 के कारण परीक्षा नहीं दे पाएं हैं या फिर अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। हालांकि यह विशेष चांस सिर्फ एक वर्ष के लिए ही मिलेगा।
देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक –
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कॉलेज देश का सबसे प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। जेईई एडवांस एक प्रवेश परीक्षा है जिसके जरिए हमें हमारे देश के सबसे प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिलता है। यह परीक्षा हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक है। इस परीक्षा में बैठने के लिए आपको सबसे पहले जेईई मेंस (JEE Mains) का एग्जाम क्लियर करना होता है।
यूपीएससी सीएमएस प्रवेश पत्र जारी, upsc.gov.in वेबसाइट से करें डाउनलोड
नई दिल्ली।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (सीएमएस) 2020 के लिए ई- प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सीएमएस ई- एडमिट कार्ड जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने लॉग इन के जरिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड –
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही ई-एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिसे अपना लॉग इन विवरण भरने के बाद आप डाउनलोड कर सकते हैं।
22 अक्तूबर को होगी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा –
देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का आयोजन 22 अक्तूबर को होगा। जिसमें अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के बैठने नहीं दिया जाएगा। इसलिए, अभ्यर्थी हर हाल में परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
नीट यूजी परीक्षा की ‘ओएमआर शीट’ जारी, आपत्ति दर्ज करने के लिए आज है अंतिम मौका
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट (यूजी) 2020 परीक्षा की ओएमआर ‘आंसर की’ और ‘रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट’ जारी कर दी है। उम्मीदवार नीट 2020 परीक्षा पोर्टल, ntaneet.nic.in पर विजिट करके अपना आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। जिन्हें एनटीए द्वारा जारी ओएमआर आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट को लेकर किसी भी प्रकार की दुविधा हो, ऐसे मे एजेंसी ने उन उम्मीदवारों से आपत्तियां दर्ज कराने को भी कहा है। एजेंसी ओएमआर आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के सम्बन्ध में नोटिस सोमवार, 5 अक्टूबर को जारी किया गया और इसके साथ ही आपत्ति दर्ज कराने के ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। एजेंसी ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए अंतिम तिथि 7 अक्टूबर (शाम 6 बजे तक) 2020 निर्धारित की है।
पूरी खबर क्लिक कर पढ़ें।




