राजस्थान रॉयल्स व मुंबई इंडियंस इंडियंस इंडियंस करो या मारो की टक्कर, जो टीम हारी वो प्लेआफ की दौड़ से बहार, कुछ ही देर में होगा मुक़ाबला
राजस्थान की टीम इस वक्त 12 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक के साथ छठे जबकि मुंबई की टीम भी 12 में से पांच मुकाबले जीतकर 10 अंक के साथ ही सातवें स्थान पर है।

शारजाह। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रायल्स के साथ शारजाह में होने जा रहा है। ये मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है क्योंकि जो टीम जीतेगी उसका प्लेआफ में जाने की उम्मीद बाकी रहेगी, लेकिन जिसे हार मिलेगी वो प्लेआफ की होड़ से बाहर हो जाएगा। राजस्थान की टीम इस वक्त 12 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक के साथ छठे जबकि मुंबई की टीम भी 12 में से पांच मुकाबले जीतकर 10 अंक के साथ ही सातवें स्थान पर है।
इस मैच में समीकरण दोनों टीमों के लिए समान हैं। दोनों टीमों को न सिर्फ अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे, बल्कि रन रेट बेहतर करने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। रायल्स का नेट रन रेट -0.337 है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण मुंबई का नेट रन रेट -0.453 हो गया है। इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, लेकिन जीतने वाली टीम के लिए रास्ता तब भी आसान नहीं होगा, क्योंकि कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) अगले मैच में जीत से 14 अंक पर पहुंच जाएगी और उसका नेट रन रेट +0.294 के साथ काफी बेहतर है।
यह भी पढ़ें – दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, पंत की टीम ने धोनी की टीम चेन्नई को 3 विकेट से दी मात
इसका मतलब है कि यदि मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान को हरा देती है और फिर अपने अंतिम मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर भी जीत दर्ज करती है, तब भी प्लेआफ में उसकी जगह पक्की नहीं मानी जा सकती है। इसलिए रोहित, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डिकाक और कीरोन पोलार्ड को अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हार्दिक पांड्या लय में लौट रहे हैं। शारजाह की पिच भी अब बेहतर नजर आ रही है जो मुंबई के बल्लेबाजों के लिए खुशी का कारण हो सकता है। रायल्स की गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान ही सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। ऐसे में देखना होगा कि मुस्तफिजुर, चेतन सकारिया और अन्य गेंदबाज मुंबई के बल्लेबाजों को रोकने के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं।इसी तरह से जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर जैसे गेंदबाजों के लिए जायसवाल और इविन लुइस जैसे बल्लेबाजों को रोकना चुनौती होगी।
मुंबई ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाज़ी का फैसला
मुंबई ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया था राजस्थान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस समय फॉर्म में है इसके साथ पिछले कुछ मुक़ाबलों में खुद कप्तान संजू सैमसन ने भी अपनी फॉर्म दिखाई है देखना होगा मुंबई के स्टार गेंदबाद बुमराह, बोल्ट कैसे बल्लेबाज़ों को बांध कर रख पाते है तथा कितने रन तक राजस्थान को रोक पाते हैं।
टीम :
राजस्थान रायल्स : संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, इविन लुइस, डेविड मिलर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, ।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशाम, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट।



