Indian NewsSchool Corner

फिट इंडिया क्विज़ 2023 में 31 अक्तूबर तक कराएं पंजीकरण, 3.25 करोड़ का नकद पुरस्कार 

Fit India Quiz 2023

Global e campus, नई दिल्ली : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया क्विज़ 2023 के लिए पंजीकरण की अवधि 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दी है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक स्कूलों और छात्रों को भागीदारी के लिए पंजीकरण कराना है। फिट इंडिया क्विज़ 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के अवसर पर लांच किया गया था।

फिट इंडिया क्विज़, खेल और फिटनेस पर भारत की सबसे बड़ी क्विज़ है, जिसमें स्कूलों और छात्रों के लिए 3.25 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार है। यह देश के हर कोने से छात्रों को राष्ट्रीय टेलीविजन पर खेल और फिटनेस में अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है।

यहां कराएं पंजीकरण 

फिट इंडिया क्विज़ 2023 के लिए स्कूल https://fitindia.nta.ac.in/ पर पंजीकरण कर सकते हैं और जितना संभव हो उतने छात्रों को नामांकित कर सकते हैं। छात्रों के नामांकन पर कोई ऊपरी सीमा नहीं है। हालांकि, है स्कूल को न्यूनतम दो छात्रों को रखना होगा। पंजीकरण शुल्क 100 रूपये प्रति छात्र है।

11 भाषाओं में होती है क्विज 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए), फिट इंडिया क्विज 2023 के प्रारंभिक दौर में उपस्थित होने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों से एकत्र पंजीकरण शुल्क भी वापस कर देगी। फिट इंडिया क्विज़ का पंजीकरण और प्रारंभिक परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है, जो जेईई और एनईईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं आयोजित करती है। क्विज की प्रारंभिक परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी के अलावा 11 प्रमुख स्थानीय भाषाओं में आयोजित की जाती है।

फिट इंडिया प्रथम संस्करण: 13,502 स्कूलों के 36,299 छात्रों ने भाग लिया था । दूसरे संस्करण : 702 जिलों के 16,702 स्कूलों के कुल 61,981 छात्रों ने भाग लिया। कुल मिलाकर, फिट इंडिया क्विज़ 2022 के लिए 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 42,490 स्कूलों से 1,74,473 छात्रों ने पंजीकरण किया था ।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!