नीट प्रवेश प्रक्रिया के काउंसलिंग के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करना होगा पंजीकरण

नई दिल्ली :
नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2020 प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज 27 अक्तूबर से शुरू हो रही है। नीट परीक्षा के आधार पर सफल घोषित उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ऑफिशियल वेबसाइट, mcc.nic.in पर विजिट करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
स्कोर और रैंक के अनुसार काउंसलिंग के लिए करें रजिस्ट्रेशन –
एमसीसी द्वारा नीट 2020 के लिए निर्धारित मेडिकल और डेंटल की कुल सीटों में से ऑल इंडिया कोट की 15 फीसदी सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन होना है। ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग के लिए वे उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे जिन्हें इन सीटों के लिए मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है। उम्मीदवार अपने स्कोर और रैंक के अनुसार काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन एमसीसी की वेबसाइट पर कर सकते हैं।
ऐसे करें नीट 2021 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन –
– उम्मीदवारों को पहले चरण की काउंसलिंग के लिए एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
– इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पेज पर मांगी गयी जानकारियों को भरकर सबमिट करना होगा।
– यहां उम्मीदवारों को अपनी चुनिंदा सीटों की च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा।
ऑल इंडिया कोटे के अंतर्गत भरा जाएगा आईपी कोटे की सीट –
नीट 2020 के माध्यम से मेडिकल और डेंटल की सीटों के लिए दाखिला ले रहे 4591 संस्थानों में से 235 मेडिकल कॉलेज ऑल इंडिया कोटे की निर्धारित 15 फीसदी सीटों की काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं। इन संस्थानों में एमबीबीएस की कुल 317 सीटें और डेंटल ईएसआईसी कुल 22 सीटें निर्धारित की गयी हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आईपी कोटे की सीटों को भी इस वर्ष ऑल इंडिया कोटे के अंतर्गत भरा जाएगा।
रजिस्ट्रेशन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन जमा –
बता दें कि नीट 2020 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 2 नवंबर निर्धारित की गयी है। उम्मीदवार ध्यान दें कि उन्हें पहले चरण की नीट 2020 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। संस्थान के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें –
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम किया जारी, aupravesh2020.com पर करें चेक
लखनऊ :
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अंडर-ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट (UGAT) में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड एयू एंट्रेंस पोर्टल, aupravesh2020.com पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते है। बता दे कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों; बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएफए, बीपीए और बीएससी होम साइंस; की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन सितंबर में किया था और एडमिट कार्ड 18 सितंबर को जारी किया गया था।
यहां पढ़ें – नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में बनेगा एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी पार्क
ऐसे चेक करें एयू यूजीएटी स्कोर कार्ड –
– उम्मीदवारों को अपना स्कोर कार्ड देखने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश पोर्टल, aupravesh2020.com पर विजिट करना होगा।
– इसके बाद लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद नये पेज पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड भरकर सबमिट करनी होगी।
– उम्मीदवार अपने लॉगिन के भीतर उपलब्ध कराये गये लिंक के माध्यम से अपना स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे।
– उम्मीदवार यहां से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते है और उसे प्रिंट भी कर सकते है।




