कलकत्ता यूनिवर्सिटी के बीए/बीएससी के पहले सेमेस्टर का रिजल्ट जारी

नई दिल्ली।
कलकत्ता यूनिवर्सिटी ने बीए/बीएससी के पहले सेमेस्टर परीक्षा 2019 सीबीएससी के अंतर्गत परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट wbresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की बदौलत यह रिजल्ट देख सकते है। बता दे कि इससे पहले बीकॉम ऑनर्स और जनरल का रिजल्ट जारी किया जा चुका है।
यहां पढ़े – 27 सितंबर तक कर सकेंगे पीटीईटी परीक्षा का डाटा करेक्शन
फाइनल ईयर परीक्षार्थियों ने की समय व मुफ्त इंटरनेट की मांग –
‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के उन सभी छात्रों के लिए अतिरिक्त समय और मुफ्त इंटरनेट सुविधा की मांग की है, जो घर से अपनी स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। एसएफआई ने मांगे पूरी ना होने पर सड़कों पर उतरने की धमकी भी दी है। छात्र इकाई ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ऑनलाइन परीक्षा में पर्चा लिखने के लिए दो घंटे और उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए 30 मिनट का समय पर्याप्त नहीं है। एसएफआई की सीयू संबद्ध लगभग सभी कॉलेजों में अच्छी पकड़ है। उसने कहा, ”इससे पहले ऑनर्स की परीक्षा में पर्चा लिखने के लिए चार घंटे का समय दिया गया था। हम स्नातक अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर लिखने और उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग करते हैं।” कलकत्ता विश्वविद्यालय ने सोमवार को कहा था कि स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में पर्चा लिखने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। छात्र घरों से ही परीक्षाएं देंगे । परीक्षाएं एक से आठ अक्टूबर तक होनी है। परिणामों के 31 अक्टूबर तक घोषित किए जाने की संभावना है।



