Civil Services AcademyIndian News

RRB Paramedical Staff Result 2026: CBT-1 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड

आरआरबी ने पैरामेडिकल स्टाफ सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनोलड कर सकते हैं।

नई दिल्ली। RRB Paramedical Staff Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार पैरामेडिकल स्टाफ सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट चेक करने के लिए बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

आरआरबी ने पैरामेडिकल स्टाफ सीबीटी-1 रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद RRB Paramedical Staff CBT-I Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट डाउनलोड करें रिजल्ट

यह भी पढ़ें- GT vs RR: शुभमन गिल के शतक ने दिलाई गुजरात को फाइनल की टिकट, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी गई बेकार

इस दिन हुई थी परीक्षा

आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ सीबीटी-1 की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 11, 12 और 13 मार्च, 2026 को आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब सीबीटी-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 434 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसेक साथ ही आररबी ने जोन वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।

परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को जल्द ही आरआरबी की ओर से दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पहले ही अपने जरूरी दसतावेजों को तैयार करके रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!