SportsUncategorized

सात्विक-चिराग की जोड़ी BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंची:इंडोनेशियाई जोड़ी को 2-1 से हराया; एचएस प्रणय भी मेंस सिंगल्स में जीते

नई दिल्ली : सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय मेंस डबल्स जोड़ी ने गुरुवार को डेनमार्क के कोपेनहेगन में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। सात्विक-चिराग ने मेंस डबल्स में इंडोनेशिया के लियो रोली कारनांडो और डैनियल मार्थिन पर तीन गेम में 2-1 से हराया। मुकाबला एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चला। जोड़ी का अगला मुकाबला डेनमार्क के 11वीं वरीयता प्राप्त किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से होगा।

दूसरी ओर मेंस सिंगल्स में एच एस प्रणय भी राउंड ऑफ 16 में जीत गए। क्वार्टरफाइनल के लिए लड़ाई में नौवीं वरीयता प्राप्त एच एस प्रणय ने वर्ल्ड रैंकिंग में सातवें नंबर के सिंगापुर के खिलाड़ी लोह कीन यू को तीन गेम में 18-21, 21-15 और 19-21 से दो गेम हरा कर जीत हासिल की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!